Vitamin Deficiency And Tingling Sensation: हाथ-पैरों की उंगलियों में अक्सर ही झनझनाहट होने लगती है. इस झनझनाहट में ऐसा लगता है जैसे हाथ-पैरों पर चींटिया चढ़ रही हैं. इस समय कोई उंगलियों पर हाथ भी लगा दे तो तकलीफ एकदम से बढ़ जाती है. वहीं, कई बार इस झनझनाहट के तुरंत बाद त्वचा सुन्न पड़ जाती है. लेकिन, यह दिक्कत भला होती क्यों हैं? असल में एक ऐसा विटामिन है जिसकी कमी होने पर हाथ-पैरों पर झनझनाहट होने लगती है. यहां जानिए कौन सा है यह विटामिन जिसकी कमी को पूरा करके इस दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – किडनी के मरीज को कौन सा फल नहीं खाना चाहिए? यहां जानिए Kidney Problems को बढ़ाने वाले फ्रूट कौन से हैं
किस विटामिन की कमी से उंगलियों में झुनझुनी होती है
जिस विटामिन की कमी से हाथ-पैरों में झुनझुनी होती है वो है विटामिन बी12. यह एक ऐसा विटामिन है जिसकी कमी से शरीर खोखला हो सकता है. विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) से हाथ-पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन, त्वचा का पीलापन, मसल्स में कमजोरी और हर समय थकान महसूस होती है.
विटामिन बी12 शरीर की नर्व सेल्स और ब्लड सेल्स को हेल्दी रखता है, यह विटामिन DNA बनाने में भी मददगार होता है. विटामिन बी12 पाने के लिए विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स खाए जा सकते हैं.
विटामिन बी12 की कमी के क्या लक्षण होते हैं
- विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Ki Kami) से शरीर पर एक नहीं बल्कि कई तरह के लक्षण नजर आ सकतें हैं, जैसे हाथ पैरों में झनझनाहट होना या फिर सुन्नपन हो जाना.
- हर समय शरीर थका हुआ महसूस करता है और कमजोरी आने लगती है.
- भूख में कमी आने लगती है.
- बहुत से लोगों का वजन कम होने लगता है.
- मुंह में छाले निकल आते हैं.
- त्वचा पर पीलापन नजर आता है.
- डिप्रेस्ड फील होने लगता है.
- इरिटेटेबल फील होने लगता है.
कैसे पूरी करें विटामिन बी12 की कमी
एनिमल फूड्स जैसे दूध, मछली, अंडे, चिकन और लाल मीट खाने पर विटामिन बी12 मिलता है. इसके अलावा, विटामिन बी12 फोर्टिफाइड फूड्स खाए जा सकते हैं. ब्रेकफास्ट सीरियल्स, प्लांट मिल्क और कुछ ब्रेड विटामिन बी12 फोर्टिफाइड होती हैं. विटामिन बी12 की कमी पूरी हो जाए इसके लिए दही, पनीर और चीज को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है. विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स लेने पर भी फायदा मिलता है.
यह भी पढ़ें – ठंडा पसीना क्यों आता है? यहां जानिए किस बीमारी का संकेत हो सकता है Cold Sweat
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
9 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
10 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
15 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
19 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines