Vitamin Deficiency: किस विटामिन की कमी को पूरा करेगा कौन सा फूड? ऐसे बनाएं डाइट चार्ट

Vitamin Deficiency: शरीर में विटामिन्स की कमी हो जाए, तो आप बीमार पड़ सकते हैं। मगर क्या खाने से इन विटामिन्स की कमी को दूर किया जा सकता है? आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट से।

Vitamin Deficiency

photo credit-META AI

Vitamin Deficiency: हमारे शरीर को सेहतमंद रहने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इनमें विटामिन्स की अहमियत सबसे ज्यादा होती है। हालांकि, शरीर में अगर किसी विटामिन की कमी हो जाए, तो उसे पूरा करने के लिए आपको सप्लीमेंट्स या फिर दवाएं मिल जाएंगी लेकिन नेचुरल फूड्स की मदद से इनकी कमी को पूरा करना ज्यादा बेनेफिशियल होता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे फूड्स के बारे में जिन्हें खाने से शरीर में विटामिन-ए से लेकर विटामिन-ई तक की कमी पूरी हो जाती है।

विज्ञापन

विटामिन्स की कमी दूर करने के लिए नेचुरल फूड्स की यह जानकारी पेनफ्लेम क्लीनिक पेज द्वारा शेयर की गई है। यह सेहत से संबंधित एक इंस्टा पेज है, जहां हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी वीडियोज अपडेट की जाती हैं।

विज्ञापन

कब क्या खाएं?

1. विटामिन-A: शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर आप शकरकंद, हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर और पपीता का सेवन कर सकते हैं। इस विटामिन की कमी से आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है।

विज्ञापन

2. विटामिन-B: यह विटामिन एक घुलनशील तत्व है, जो फोलेट का स्वरूप माना जाता है। इस विटामिन की कमी से खून बनने की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है। विटामिन-बी की कमी पूरी करने के लिए अपनी डाइट में केला, डेयरी प्रोडक्ट्स, स्प्राउट्स, मछली और छोले का सेवन कर सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Painflame Clinic (@painflameclinic)

विज्ञापन

3. विटामिन-C: विटामिन-सी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है। इसकी कमी से बीमारियों का जोखिम बढ़ता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में नींबू, संतरा, आंवला, शिमला मिर्च और ब्रोकोली को शामिल कर सकते हैं।

4. विटामिन-D: यह विटामिन हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी होता है। इस तत्व की कमी से फ्रैक्चर और हड्डियों की बीमारी का जोखिम बढ़ता है। विटामिन-डी की कमी दूर करने के लिए बादाम, दूध, टोफू, मशरूम और मछली का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

5. विटामिन-E: विटामिन-ई हमारी स्किन और ब्रेन के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से चलने और बोलने में कठिनाई हो सकती है। अगर आपके शरीर में इस तत्व की कमी है, तो अपनी डाइट में मूंगफली, कीवी, सभी प्रकार के नट्स और सीड्स को शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ