हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या हमारी डाइट में मौजूद हैं सभी Vitamin? डायटीशियन से जानिए खाने का सही तरीका

Vitamin Deficiency: हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार के विटामिन्स की जरूरत होती है, ताकि स्वस्थ रह सकें। मगर क्या आप जानते हैं कि हमारी डाइट से भी हमें पर्याप्त विटामिन नहीं मिल पाते हैं? आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की सलाह।

विज्ञापन

Vitamin Deficiency: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए इसमें पोषक तत्वों का होना भी जरूरी है। पोषक तत्वों में विटामिन्स की भूमिका सबसे अहम होती है। विटामिन बॉडी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक होते हैं। विटामिन्स हमारे शरीर की कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में अपनी भूमिका निभाते हैं, जैसे इम्यून सिस्टम को मजबूत करना, हड्डियों में जान डालना और डाइजेशन को इंप्रूव करने में मदद करना है। हालांकि, इसके अलावा हम हमेशा एक सवाल पूछते रहते हैं कि क्या हमें हमारे खाने से पर्याप्त पोषण मिलता है? हमारी डाइट में विटामिन्स होते हैं या नहीं, आइए जानते हैं इस पर डायटीशियन क्या कहती हैं।

क्या है डायटीशियन की सलाह?

डायटीशियन प्रेरणा चौहान बताती हैं कि वैसे तो खाने-पीने की मदद से ही शरीर में सभी प्रकार के विटामिनों की पूर्ति की जा सकती है, लेकिन कई बार कुछ विटामिन्स ऐसे होते हैं, जिनकी कमी अधिकांश लोगों में होती हैं, जैसे कि विटामिन-डी और फोलेट, फोलेट को विटामिन बी-9 भी कहते हैं। इसके साथ-साथ आयरन, आयोडिन और विटामिन बी-12 की कमी होती है। डायटीशियन बताती हैं कि भारत में विटामिन डी की कमी ज्यादातर लोगों में होती है, जबकि इसका सबसे बेहतरीन सोर्स धूप है। अगर कोई सही समय पर कुछ समय सूरज की रोशनी में बिताए, तो उसमें कभी भी विटामिन-डी की कमी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

कैसे करें विटामिन्स की कमी को दूर?

विटामिन डी के लिए डायटीशियन कहती हैं कि आपको सूरज की रोशनी के साथ-साथ अपनी डाइट में डेयरी फूड्स को शामिल करना चाहिए। आयरन की कमी भी एक बड़ा संकट है। डायटीशियन प्रेरणा कहती हैं कि महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पीरियड्स की वजह से हो सकती है और अब तो पुरुषों में खून की कमी होने लगी है। इसकी कमी से खून की कमी होने लगती है, जिससे एनीमिया हो सकता है। भारत में अधिकांश लोगों में खून की कमी पाई जाती है। ऐसे में डायटीशियन बताती हैं कि लोगों को खाने के जरिए ही इसकी कमी भी समय रहते पूरी कर लेनी चाहिए, क्योंकि परेशानी ज्यादा बढ़ने पर आपको सप्लीमेंट्स का सहारा लेना पड़ सकता है। आयरन की कमी का कारण है शरीर में इसका प्रोडक्शन सही से न हो पाना, जिसकी वजह अधिक चाय-कॉफी का सेवन करना है। जिन लोगों में विटामिन-सी की कमी होती है, उनमें भी आयरन की कमी हो जाती है। इसलिए, डायटीशियन कहती हैं कि आयरन के साथ हमेशा विटामिन-सी भी जरूर लेना चाहिए।

Folate भी जरूरी

फोलेट भी एक जरूरी तत्व है हमारे शरीर के लिए, जिसके बारे में लोग कम बात करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि फोलेट हमारे डीएनए और आरएनए का विकास करता है? अगर किसी महिला में इस तत्व की कमी हो जाए, तो उसे प्रेग्नेंसी प्लान करने में दिक्कतें हो सकती हैंं। DNA डिसऑर्डर का एक कारण शरीर में फोलेट की कमी होना भी है। फोलेट के लिए अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में हरी सब्जियों का सेवन करना शुरू कर दें। ग्रीन वेजिटेबल्स खाने से फोलेट और फाइबर मिलता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola