Vitamin-D and K Benefits: शरीर के लिए हर प्रकार के पोषक तत्व की जरूरत होती है ताकि हम स्वस्थ रह सकें। इन तत्वों में विटामिन भी शामिल हैं। विटामिन-सी के बारे में तो आपने सुना होगा और इसके फायदे भी जानते होंगे, लेकिन क्या कभी विटामिन-डी और के के बारे में जानने की कोशिश की है? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि ये दोनों भी जरूरी विटामिन्स हैं, जो हमारी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देने का काम करते हैं। विटामिन डी और के दोनों, एक-दूसरे के पूरक माने जाते हैं। दोनों विटामिन्स शरीर में एक-दूसरे से मिलने वाले लाभों को शरीर को अवशोषित करने यानी सोखने में सहायता प्रदान करते हैं। हेल्थ रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों विटामिन्स को साथ लेना चाहिए, क्योंकि यह जोड़ी आपको कई फायदे देती है। चलिए जानते हैं, विटामिन-डी के साथ विटामिन-के क्यों लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें- सेहत से जुड़े ये 7 फैक्ट्स 90% लोग नहीं जानते होंगे
विटामिन-डी के फायदे
- विटामिन-डी हमारी हड्डियों को मजबूत करता है।
- विटामिन-डी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है।
- इस विटामिन से इंफेक्शन होने से बचा जा सकता है।
- विटामिन-D से कैंसर और डायबिटीज के जोखिमों को कम किया जा सकता है।
- विटामिन-डी से मूड स्विंग्स में भी सुधार होता है।
फोटो क्रेडिट- Freepik
विटामिन-K के फायदे
- विटामिन-K के खून के थक्के बनने के प्रोसेस को स्लो करता है।
- यह विटामिन मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग करता है।
- विटामिन-के से इंसुलिन की मात्रा बैलेंस होती है।
- विटामिन-के, डी के साथ मिलकर हड्डियों को मजबूती देता है।
फोटो क्रेडिट- Freepik
क्यों इन दोनों को साथ में लेना चाहिए?
सबसे पहले आपको बता दें कि यहां विटामिन-डी और K के सप्लीमेंट्स की बात की जा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन-डी को अगर विटामिन-के सप्लीमेंट्स के साथ न लिया जाए, तो इसका किसी भी प्रकार से कोई लाभ शरीर को नहीं मिलेगा। विटामिन-डी को K साथ लेने से खाने से पर्याप्त आहार शरीर को मिलता है। रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन-K के बिना विटामिन-डी का सेवन करने से इसका असर उल्टा हो सकता है। ऐसी स्थिति में विटामिन-डी हमारे गुर्दों और लिवर को प्रभावित करता है। साथ ही, कैल्शियम की पूर्ति के लिए भी विटामिन-डी और के को साथ खाने की सलाह दी जाती है। विटामिन-डी और के की जोड़ी हमारे हार्ट को भी हेल्दी रखती है। इससे दिल की कार्यक्षमता बढ़ती है और नसों में कोलेस्ट्रॉल को जमने से भी रोकता है। कुछ लोगों को यूरिक एसिड की समस्या होती है, इस स्थिति में किडनी से प्यूरिन यानी खराब पदार्थ जमने लगते हैं। यदि विटामिन-डी के साथ K सप्लीमेंट्स को नहीं लिया जाएगा, तो यूरिक एसिड की समस्या भी बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- 30 दिनों में नारियल से घटेगा वजन! जानें डाइट में शामिल करने के 3 तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
8 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
9 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
12 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
13 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
14 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
18 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines