क्यों Vitamin D, विटामिन-K के साथ लेना जरूरी? जानें कारण

Vitamin-D and K Benefits: विटामिन के और डी, दोनों ही हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इन दोनों विटामिन्स को साथ लिया जाता है, ताकि दोनों से पर्याप्त पोषण मिल सके। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इस बात को मानते हैं कि इन दोनों तत्वों को साथ लिया जाना चाहिए, मगर क्यों। जानते हैं कारण।

Vitamin-D and K Benefits (1)

Vitamin-D and K Benefits: शरीर के लिए हर प्रकार के पोषक तत्व की जरूरत होती है ताकि हम स्वस्थ रह सकें। इन तत्वों में विटामिन भी शामिल हैं। विटामिन-सी के बारे में तो आपने सुना होगा और इसके फायदे भी जानते होंगे, लेकिन क्या कभी विटामिन-डी और के के बारे में जानने की कोशिश की है? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि ये दोनों भी जरूरी विटामिन्स हैं, जो हमारी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देने का काम करते हैं। विटामिन डी और के दोनों, एक-दूसरे के पूरक माने जाते हैं। दोनों विटामिन्स शरीर में एक-दूसरे से मिलने वाले लाभों को शरीर को अवशोषित करने यानी सोखने में सहायता प्रदान करते हैं। हेल्थ रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों विटामिन्स को साथ लेना चाहिए, क्योंकि यह जोड़ी आपको कई फायदे देती है। चलिए जानते हैं, विटामिन-डी के साथ विटामिन-के क्यों लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विटामिन-डी के फायदे

  • विटामिन-डी हमारी हड्डियों को मजबूत करता है।
  • विटामिन-डी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है।
  • इस विटामिन से इंफेक्शन होने से बचा जा सकता है।
  • विटामिन-D से कैंसर और डायबिटीज के जोखिमों को कम किया जा सकता है।
  • विटामिन-डी से मूड स्विंग्स में भी सुधार होता है।
Vitamin-D Benefits

फोटो क्रेडिट- Freepik

विटामिन-K के फायदे

  • विटामिन-K के खून के थक्के बनने के प्रोसेस को स्लो करता है।
  • यह विटामिन मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग करता है।
  • विटामिन-के से इंसुलिन की मात्रा बैलेंस होती है।
  • विटामिन-के, डी के साथ मिलकर हड्डियों को मजबूती देता है।
Vitamin-K Benefits

फोटो क्रेडिट- Freepik

विज्ञापन

क्यों इन दोनों को साथ में लेना चाहिए?

सबसे पहले आपको बता दें कि यहां विटामिन-डी और K के सप्लीमेंट्स की बात की जा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन-डी को अगर विटामिन-के सप्लीमेंट्स के साथ न लिया जाए, तो इसका किसी भी प्रकार से कोई लाभ शरीर को नहीं मिलेगा। विटामिन-डी को K साथ लेने से खाने से पर्याप्त आहार शरीर को मिलता है। रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन-K के बिना विटामिन-डी का सेवन करने से इसका असर उल्टा हो सकता है। ऐसी स्थिति में विटामिन-डी हमारे गुर्दों और लिवर को प्रभावित करता है। साथ ही, कैल्शियम की पूर्ति के लिए भी विटामिन-डी और के को साथ खाने की सलाह दी जाती है। विटामिन-डी और के की जोड़ी हमारे हार्ट को भी हेल्दी रखती है। इससे दिल की कार्यक्षमता बढ़ती है और नसों में कोलेस्ट्रॉल को जमने से भी रोकता है। कुछ लोगों को यूरिक एसिड की समस्या होती है, इस स्थिति में किडनी से प्यूरिन यानी खराब पदार्थ जमने लगते हैं। यदि विटामिन-डी के साथ K सप्लीमेंट्स को नहीं लिया जाएगा, तो यूरिक एसिड की समस्या भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ