Vitamin-D की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये खट्टा फल, सेहत में जल्द होगा सुधार!

विटामिन-डी की कमी होने से हड्डियों में कमजोरी हो जाती है और बाल भी झड़ने लगते हैं। अगर आप भी ऐसी किसी परेशानी से गुजर रहे हैं, तो अपनी डाइट में शामिल करें सिर्फ यह एक खट्टा फल।

Vitamin D deficiency

Vitamin D deficiency

Vitamin-D Foods: शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। हड्डियों, बालों से लेकर इम्यूनिटी तक के लिए इस तत्व की जरूरत होती है। अगर आपके शरीर में भी विटामिन-डी कम हो गया है, तो इमली खाना शुरू कर दें। इमली में भरपूर मात्रा में विटामिन-डी होता है। पुराने जमाने में लोग इमली को औषधीय गुणों के लिए भी खाया करते थे। आइए आपको बताते हैं विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए हमें इमली का सेवन क्यों करना चाहिए।

विज्ञापन

इमली क्यों खाएं?

इमली का स्वाद खट्टा और मीठा होता है। इस फल का इस्तेमाल खाने में स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। सांभर और साउथ इंडियन डिशेज में भी इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। डॉ. प्रतीक अग्रवाल बताते हैं कि पकी हुई इमली खाने से विटामिन-डी की कमी दूर होती है, इसे खाने से पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। इमली विटामिन बी, डी और सी से भी भरी होती है।

विज्ञापन

इमली खाने के फायदे

1. विटामिन डी- इमली में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में विटामिन-डी की पूर्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं। इस फल में एंटीमाइक्रोबियल और पॉलीफेनोल्स जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जिससे शरीर को लाभ मिलता है।

विज्ञापन

2. हार्ट हेल्थ सुधारें- दिल के मरीजों को भी इमली खानी चाहिए लेकिन सीमित मात्रा में। इमली एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होती है, जो आपकी हार्ट हेल्थ को इंप्रूव करता है।

3. स्किन के लिए फायदेमंद- इमली हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। इसे खाने से फेस पर टैनिंग की समस्या दूर होती है। कई स्किन केयर आइटम्स में भी इमली का प्रयोग किया जाता है। साथ ही, स्किन सॉफ्टनेस के लिए भी इमली खानी चाहिए।

विज्ञापन

Vitamin-D Foods

4. स्ट्रेस बूस्टर- इमली में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी लाभकारी होते हैं। साथ ही, फ्री-रेडिकल्स की समस्या में भी गुणकारी मानी जाती है।

विज्ञापन

5. पाचन शक्ति सुधारें- इमली खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इमली खाने से गट हेल्थ भी इंप्रूव होती है, जिससे उल्टी, दस्त की समस्या भी नहीं होती है। इमली खाने से पेट में मौजूद बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ