Vitamin-D Foods: दिनभर रहेंगे तंदुरुस्त! डाइट में शामिल करें केवल ये 5 विटामिन-डी फूड्स

Vitamin-D Foods: आजकल खाने-पीने की खराब आदतों के कारण शरीर में कई प्रकार के तत्वों की कमी हो जाती है। इन न्यूट्रिशन तत्वों में विटामिन-डी भी शामिल है। विटामिन-डी की कमी से हड्डियों में कमजोरी हो जाती है। आइए आपको बताते हैं इसकी कमी को दूर करने के लिए हमें क्या खाना चाहिए।

Vitamin-D fOODS

photo credit-freepik

Vitamin-D Foods: विटामिन-डी हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, क्योंकि यह हमारी हड्डियों और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। हमारी डाइट में विटामिन-डी की कमी से थकान, हड्डियों और जोड़ों में दर्द और इम्यून सिस्टम की कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वैसे तो विटामिन-डी के लिए सबसे अच्छा सोर्स धूप है, मगर आजकल लोग काम के प्रेशर और तेज धूप की किरणों से स्किन के डैमेज को बचाने के चलते धूप में ज्यादा देर नहीं बैठते हैं। हम आपको नेचुरली बिना किसी सप्लीमेंट के भी शरीर में विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए कुछ फूड्स का सेवन कर सकते हैं। इस बारे में हमें डॉक्टर सलीम जैदी बता रहे हैं।

विज्ञापन

क्यों जरूरी Vitamin-D?

विटामिन-डी शरीर के लिए इसलिए जरूरी होता है क्योंकि इस तत्व की मदद से ही बोन्स स्ट्रॉन्ग होती हैं। विटामिन-डी दिल के लिए भी जरूरी होता है। यह तत्व स्किन के लिए भी बेनेफिशियल होता है। डॉक्टर जैदी कहते हैं कि यह विटामिन कम होने से शरीर को कई प्रकार के रोग भी हो सकते हैं।

विज्ञापन

ये 5 फूड्स शरीर में पूरी करेंगे विटामिन-डी की कमी

1. मछली- मछलियों जैसे सैल्मन, मैकेरल, सारडिन्स और ट्यूना विटामिन-डी का बेहतरीन सोर्स हैं। इन फिशेज में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी होते हैं, जो दिल के लिए फायदेमंद होते हैं।

विज्ञापन

2. अंडे- अंडे का पीला भाग विटामिन-डी से भरपूर पाया जाता है। आप नाश्ते में उबले हुए अंडे खा सकते हैं, ताकि आपके शरीर को यह विटामिन मिल सके।

विज्ञापन

3. मिल्क और डेयरी प्रोडक्ट्स- दूध और दूध से बने अन्य सभी डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दही और Cheese में भी विटामिन-डी होता है। आप इन्हें रोजाना ले सकते हैं।

4. सूरजमुखी के बीज- सनफ्लावर सीड्स भी विटामिन-डी का सोर्स हैं। आप इन बीजों को सलाद, स्नैक या ग्रेनोला में मिक्स करके खा सकते हैं।

विज्ञापन

5. मशरूम- इस सब्जी में भी प्राकृतिक रूप से भरपूर मात्रा में विटामिन-डी पाया जाता है, खासकर वह मशरूम जो धूप में उगाए गए हों।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ