---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

महिलाओं में दिखें ये 5 संकेत, तो है Vitamin-D की कमी, डॉक्टर से जानें बढ़ाने का तरीका

Vitamin-D Deficiency: हमारे शरीर को सेहतमंद रहने के लिए कई प्रकार के विटामिनों की आवश्यकता होती है। विटामिन-डी भी इनमें से एक विटामिन है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। महिलाओं में इस विटामिन की कमी सबसे ज्यादा पाई जाती है। आइए जानते हैं डॉक्टर से।

---विज्ञापन---

Vitamin-D Deficiency: शरीर को स्वस्थ रहने के लिए तरह-तरह के विटामिनों की जरूरत होती है। कुछ रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि भारत में 2 विटामिनों की कमी सबसे ज्यादा होती है। इसमें विटामिन बी-12 और विटामिन-डी शामिल हैं। विटामिन-डी की कमी होने से शरीर में कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन-डी इम्यूनिटी के लिए जरूरी तत्व होता है। इस विटामिन की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं। महिलाओं में इस विटामिन की कमी सबसे ज्यादा पाई जाती है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर नजर बताते हैं कि विटामिन-डी की कमी होने से महिलाओं में हृदय रोगों की समस्या बढ़ती है, ब्लड प्रेशर की समस्याएं भी इस विटामिन की कमी से होती हैं। विटामिन-D ऐसा विटामिन है, जो कि खान-पान की मदद से भी पूर्ति कर सकता है। चलिए जानते हैं इस विटामिन की कमी का संकेत।

---विज्ञापन---
Vitamin-D fOODS

photo credit-freepik

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

---विज्ञापन---

विटामिन-डी की कमी के संकेत

1. उदास रहना– महिलाओं में मूड स्विंग्स, उदासी या खामोशी होना विटामिन-डी की कमी का लक्षण होता है। यह महिलाओं में अधिक होता है क्योंकि इस डेफिशियेंसी से हार्मोनल इंबैलेंस होता है।

2. जोड़ों में दर्द- महिलाएं अक्सर हड्डियों में और जोड़ों में दर्द की शिकायत करती हैं, खासतौर पर सर्दियों के मौसम में तो यह भी उनमें विटामिन-डी की कमी का एक लक्षण होता है।

---विज्ञापन---

3. थकान- शरीर में विटामिन-डी की कमी से कैल्शियम की भी कमी हो जाती है, जिससे महिलाएं हमेशा कमजोर, बीमार और थका हुआ महसूस करती हैं। अत्यधिक थकान और वीकनेस भी इस तत्व की कमी का लक्षण है।

---विज्ञापन---

4. डिप्रेशन- महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण अक्सर स्ट्रेस और डिप्रेशन महसूस होता है। उदास रहना का भी एक यही कारण है। महिलाओं का अकेला रहना भी इस विटामिन की कमी का संकेत है।

5. हेयर फॉल- बालों का लगातार झड़ना और सामान्य से ज्यादा गिरना शरीर में विटामिन-डी की कमी का संकेत होता है, जो महिलाओं में पाया जाता है।

---विज्ञापन---

कैसे करें इस विटामिन की कमी को दूर?

  • विटामिन-डी का नेचुरल सोर्स धूप होता है। अगर आप सुबह 9 बजे से पहले सूरज की रोशनी में कुछ समय बिताते हैं, तो शरीर को पर्याप्त विटामिन मिलता है।
  • इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए आप मछली जैसे कि सैलमन, ट्यूना और सार्डिन खा सकते हैं। अंडे का पीला भाग विटामिन-डी का सोर्स है।
  • विटामिन-D के लिए आप अपनी डाइट में दूध, पनीर व अन्य डेयरी आइटम्स को शामिल कर सकते हैं।
  • संतरा और अनार भी विटामिन-डी का सोर्स हैं।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 31, 2025 02:36 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola