Vitamin-D Benefits: शहरी लोगों में होती है इस विटामिन की कमी, जानें क्या बोले डॉक्टर

Vitamin-D Benefits: हमारे शरीर को सेहतमंद रहने के लिए कई प्रकार के विटामिनों की आवश्यकता होती है। क्या आप जानते हैं ग्रामीण शहरों के लोगों की तुलना शहर के लोगों में विटामिन-डी की कमी सबसे अधिक होती है? आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

Vitamin D deficiency

photo credit-freepik

Vitamin-D Benefits: डॉक्टर पुलकीत कुमार के अनुसार, ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरों में रहने वाले लोगों में विटामिन-डी की कमी होती है। दरअसल, इस पर उन्होंने कई हेल्थ रिसर्च का हवाला दिया है कि यहां के लोगों में क्यों विटामिन-डी कम है। विटामिन-डी एक बहुत अहम तत्व होता है, जो शरीर में नयूट्रिशन को बढ़ाने का काम करता ही है। मगर साथ ही, विटामिन-डी ऐसा तत्व है जिसकी कमी होने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं डॉक्टर क्यों कहते हैं कि हमें नियमित रूप से इस विटामिन के लेवल को चेक करते रहना चाहिए।

विज्ञापन

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर पुलकीत बताते हैं कि विटामिन-डी की डेफिशिएंसी हमारे शरीर में बहुत कॉमन है, खासतौर पर भारत के लोगों में इसकी कमी होना सामान्य है। विटामिन-डी कम होने का सबसे बड़ा कारण लाइफस्टाइल है, जो शहरी लोगों को सबसे अधिक प्रभावित करता है। खराब जीवनशैली, अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स या फिर कम फिजिकल एक्टिविटीज से दूर रहना आदि जैसी चीजें शामिल होती हैं। इस विटामिन की कमी को लोग सामान्य समझकर इग्नोर करते हैं, जबकि ऐसा मानना गलत है। शहर के लोगों में विटामिन-डी कम होने का एक कारण सूरज की रोशनी में कम रहना है।

विज्ञापन

Vitamin-D की कमी के नुकसान

  • शरीर में विटामिन-डी कम होने से मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है।
  • विटामिन-डी की कमी से इम्यूनिटी पर भी असर पड़ता है।
  • विटामिन-डी की कमी से लंग्स और रेसपिरेटरी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
  • विटामिन-डी कम होने से मांसपेशियों और हड्डियों में कमजोरी आ जाती है।
  • Vitamin-D की कमी दिल के रोगों का जोखिम भी बढ़ाती है।

विज्ञापन

विटामिन-डी की कमी के संकेत

  • हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द होना।
  • मांसपेशियों में ऐंठन होना।
  • लगातार ठंड महसूस करना।
  • वजन कम होना।
  • सिरदर्द होना।
  • हेयर फॉल।
  • स्ट्रेस होना।

कैसे पूरी करें विटामिन-डी की कमी?

  1. धूप में समय बिताना सबसे ज्यादा फायदेमंद है।
  2. विटामिन-डी की कमी पूरी करने के लिए डेयरी फूड्स, मछली और अंडे खाएं।
  3. शरीर में ज्यादा कमी है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर दवाएं, कैप्सूल या अन्य मेडिकल ट्रीटमेंट भी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- शाकाहारियों को Vitamin B-12 की सबसे ज्यादा कमी!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ