शाकाहारियों को Vitamin B-12 की सबसे ज्यादा कमी! डॉक्टर ने किया खुलासा

Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन बी-12 ऐसा विटामिन है जो सबसे ज्यादा एनिमल-बेस्ड फूड्स जैसे कि अंडा, मीट, मछली आदि में पाया जाता है। तो क्या शाकाहारी लोगों में इस विटामिन की कमी सिर्फ इसलिए होती है क्योंकि वे मांस नहीं खाते हैं? आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट से।

Vitamin B-12

Vitamin B-12 Deficiency: क्या शाकाहारियों को विटामिन बी-12 की कमी का होना एक आम समस्या हो सकती है? विटामिन बी-12 एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो शरीर के नर्वस सिस्टम और खून से संबंधित कार्यों को करने के लिए आवश्यक होता है। विटामिन बी-12 बाकी विटामिनों की तुलना में सबसे अधिक आवश्यक और जरूरी माना जाता है। इसकी कमी यानी शरीर में सबसे अहम वाइटल माइक्रो न्यूट्रिएंट का कम होना है। इस विटामिन की कमी से हमें कई गंभीर रोग हो सकते हैं। यह विटामिन मुख्यतौर पर एनिमल-बेस्ड फूड्स जैसे मांस, मछली, अंडे और डेयरी फूड्स में पाया जाता है, जिससे कई बार शाकाहारी लोगों में इसकी डेफिशियेंसी हो जाती है। इस पर हेल्थ एक्सपर्ट ने भी खुलासा किया है।

विज्ञापन

शाकाहारी भोजन और B-12 की कमी का संबंध

हैदराबाद के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर कुमार कहते हैं कि शाकाहारी आहार में विटामिन बी-12 की कमी इसलिए हो सकती है क्योंकि प्लांट-बेस्ड फूड्स में यह विटामिन कम होता है। जबकि कुछ शाकाहारी फूड्स में भी यह विटामिन पाया जाता है जैसे कि साबुत अनाज, सोया मिल्क और हरी पत्तेदार सब्जियां, मगर फिर भी शाकाहारी लोगों को इसकी कमी का शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन

वेजिटेरियन्स में क्यों होती है यह समस्या?

डॉक्टर कहते हैं कि जो लोग शाकाहारी होते हैं, उन्हें सबसे ज्यादा कमजोरी और थकान रहती है। एनीमिया यानी खून से संबंधित अन्य बीमारियां भी शरीर में विटामिन बी-12 कम होने से होती हैं। वहीं विटामिन बी-12 की कमी पर हुए अध्ययनों में पाया गया कि शाकाहारी लोग इस विटामिन की कमी से जूझ रहे हैं। पशु आधारित फूड्स को विटामिन बी-12 का सबसे बढ़िया सोर्स माना जाता है। ऐसा अधिकांश भारत के लोगों में ही होता है।

विज्ञापन

Vitamin B-12 Deficiency

विटामिन बी-12 की कमी के संकेत

  • हमेशा थकान महसूस करना।
  • बाल झड़ना।
  • त्वचा का पीला पड़ना।
  • आंखों का सफेद हिस्सा पीला होना।
  • भूख में कमी।

शाकाहारी कैसे पूरी करें Vitamin B-12 की कमी

डॉक्टर सुधीर इन लोगों को विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डेली डाइट के साथ गोलियां, इंजेक्शन या फिर अन्य सप्लीमेंट्स जो डॉक्टर द्वारा अप्रूव हों, उसे भी खा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ