Vitamin-D की कमी के ये हैं 7 नए संकेत, डाइटीशियन ने बताया क्या खाएं

Vitamin-D Deficiency: विटामिन-डी एक ऐसा विटामिन है जिसे शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है। यह एक वाटर सॉल्यूबल विटामिन है, जो हड्डियों को मजबूती के साथ-साथ कई प्रकार से लाभ पहुंचाता है। डाइटीशियन से जानिए इसकी कमी के संकेत।

Vitamin-D Deficiency

Vitamin-D Deficiency

Vitamin-D Deficiency: बॉडी को हेल्दी रखने के लिए आपको इनमें जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा करना होता है। इन न्यूट्रिएंट्स में विटामिन-डी एक जरूरी विटामिन है, जिसकी कमी होने से शरीर कमजोर और बीमार हो सकता है। विटामिन-डी इम्यूनिटी में भी अहम भूमिका निभाता है। यह वाटर सॉल्यूबल विटामिन है, इसकी पूर्ति करना बेहद अहम होता है। हमें हमारी डेली डाइट में भी विटामिन-डी जरूर लेना चाहिए। हड्डियों में कमजोरी महसूस करना भी शरीर में इस विटामिन की कमी का लक्षण है। डाइटीशियन से जानते हैं इसकी कमी के संकेत।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन अनुजा मुद्दा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को बताया है कि विटामिन-डी की कमी के ये लक्षण सामान्य लक्षणों से कुछ अलग है लेकिन समझे जाने वाले हैं। इन संकेतों को इग्नोर करना गंभीर समस्या का कारण बन सकता है।

विज्ञापन

ये हैं 7 संकेत

1. बीमार रहना- अगर आपको हमेशा बुखार या सर्दी-जुकाम लगा रहता है, तो यह शरीर में विटामिन-डी की कमी का संकेत है क्योंकि इससे इम्यूनिटी पर भी असर पड़ता है।

विज्ञापन

2. बैक पेन- हमेशा पीठ और कमर में दर्द रहना भी इस विटामिन की कमी का एक लक्षण है।

3. हेयर फॉल- अगर आपके बाल गुच्छों में झड़ रहे हैं, तो यह भी शरीर में विटामिन-डी की कमी का लक्षण है।

विज्ञापन

4. थकान- हर समय बेवजह ही थकान हो रही है, तो यह भी शरीर में विटामिन-डी की कमी का लक्षण है।

विज्ञापन

5. लेग सिंड्रोम- अगर आपके पैरों में झनझनाहट महसूस होती रहती है, मांसपेशियों में दर्द या खिंचाव महसूस करना भी विटामिन-डी की कमी का संकेत है।

6. दिल की धड़कन बढ़ना- अगर आपके दिल की धड़कनों में उतार-चढ़ाव महसूस हो रहा है, तो यह भी शरीर में विटामिन-डी की कमी का लक्षण है।

विज्ञापन

7. गले में कुछ फंसना- कई बार हमें अपने गले में कुछ फंसा हुआ महसूस होता है या सूखापन लगता है। यह भी शरीर में विटामिन-डी की कमी का लक्षण है।

क्या खाएं?

  • सैल्मन, मैकेरल, ट्यूना जैसी मछलियों का सेवन करें।
  • रोजाना अंडे खाएं।
  • दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन जरूर करें।
  • शाकाहारी लोग सॉय मिल्क भी पी सकते हैं।
  • संतरे और नींबू जैसे फलों में भी विटामिन-डी के साथ-साथ विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ