---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Vitamin-D Deficiency: इन लोगों में सबसे ज्यादा होती है विटामिन-डी की कमी, नई स्टडी में खुलासा

Vitamin-D Deficiency: शरीर में विटामिन-डी की कमी होने से हड्डियों में कमजोरी, बालों का झड़ना और इम्यूनिटी वीक जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स होती रहती हैं। एक नई स्टडी में पाया गया है कि इस विटामिन की कमी से शुगर के मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

---विज्ञापन---

Vitamin-D Deficiency: विटामिन-डी एक ऐसा पोषक तत्व होता है जो हमारी बॉडी के लिए बेहद आवश्यक होता है। इसकी कमी होने से इम्यून सिस्टम और हड्डियों में कमजोरी आ जाती है। विटामिन-डी की कमी होने से आपको कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। विटामिन-डी की कमी पर एक नई रिसर्च सामने आई है, जिसमें पाया गया है कि डायबिटीज के मरीजों में यह विटामिन सबसे कम होता है। आइए जानते हैं इस रिसर्च के बारे में सबकुछ।

क्या कहती है नई स्टडी?

यह रिसर्च ब्रिटिश मेडिकल जर्नल न्यूट्रिशन (BMJ) द्वारा की गई थी। इस बारे में, प्रिवेंशन एंड हेल्थ में पब्लिश एक रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने यह स्टडी 132 स्टडी के आधार पर की थी, जिसमें उन्होंने पाया कि 60% डायबिटीज के मरीज विटामिन-डी डेफिशियेंसी से पीड़ित हैं। इस स्टडी के लिए उन्होंने 52,000 डायबिटिक लोगों पर टेस्टिंग की थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

और क्या पाया गया?

रिसर्च में न सिर्फ विटामिन-डी बल्कि मैग्नीशियम और आयरन की कमी से पीड़ित लोगों की भी खोज हुई है। भारतीय स्वास्थ्य प्रबंधन अनुसंधान संस्थान IIHMR राजस्थान के अनुसार, अध्ययन में कई सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी की खोज हुई है, जो कि लोगों की मदद कर सकती है। दरअसल, डायबिटीज के मरीजों में बीमारी और शुगर के स्तर के उतार-चढ़ाव के चलते कई विटामिनों और मिनरल्स की कमी हो जाती है। ऐसा डायबिटीज टाइप-2 के लोगों में ज्यादा होता है।

---विज्ञापन---

विटामिन-डी क्यों जरूरी?

यह विटामिन हमारी हड्डियों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इस विटामिन की कमी से शरीर में कैल्शियम की कमी भी होती है। इसके अलावा, इम्यूनिटी के लिए भी यह विटामिन आवश्यक है।

Vitamin-D Deficiency

photo credit-freepik

Vitamin-D की कमी के संकेत

हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना।
थकान और कमजोरी महसूस करना।
इम्यून सिस्टम वीक होना।
बालों का झड़ना।
मेंटल हेल्थ पर असर जैसे कि स्ट्रेस और टेंशन।

---विज्ञापन---

धूप है बेस्ट सोर्स

विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए सबसे आसान और अच्छा सोर्स धूप होती है। सुबह के समय सूरज की रोशनी में कुछ समय बिताने से हमारे शरीर को पर्याप्त विटामिन-डी मिलता है। इसके अलावा, विटामिन-डी के लिए आप अपनी डाइट में डेयरी फूड्स, संतरा, मशरूम, मूली और उसके पत्तों के साथ काजू भी खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 01, 2025 02:24 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola