Vitamin D Kidney Damage Symptoms: विटामिन डी का सेवन करना हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है. इसलिए अक्सर लोग विटामिन डी को अपने दिनचर्या में जरूर शामिल करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करना हेल्थ पर उल्टा प्रभाव डाल सकता है. यह हम नहीं कह रहे हैं, Journal of Renal injury Prevention की एक केस स्टडी में इस बात का खुलासा किया गया है. स्टडी के अनुसार विटामिन डी का ओवरडोज सबसे ज्यादा किडनी को प्रभावित करता है. देर से पता लगने या जानकारी ना होने पर कई बार किडनी खराब भी हो सकती हैं. इसलिए विटामिन डी की सही मात्रा लेना बहुत जरूरी है और आपको किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण भी पता होना चाहिए.
Vitamin D ओवरडोज होने के साइड इफेक्ट्स | Vitamin D Overdose Symptoms
विटामिन D का ओवरडोज होना क्या है?
विटामिन डी का ओवरडोज होने से खून में कैल्शियम का स्तर बढ़ जाता है, जिसे हाइपरकैल्सीमिया कहा जाता है. इसकी वजह से भूख न लगना, उल्टी होना, बार-बार पेशाब होना या किडनी खराब होना आदि शामिल है. ध्यान न देने पर दिल की बीमारी भी हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के क्या नुकसान हैं? होम्योपैथी डॉक्टर ने बताया Garam Pani पीने पर क्या होता है
विटामिन D कितनी मात्रा लें?
यह निर्भर करता है कि आपके शरीर को उसकी कितनी जरूरत है. इसलिए डॉक्टर की सलाह पर विटामिन डी का सेवन करें. हालांकि, प्रतिदिन वयस्कों को सिर्फ 600 IU विटामिन डी की मात्रा लेनी चाहिए. अगर इससे ज्यादा करेंगे तो पहले अपने डॉक्टर से बात करें.
विटामिन D का ओवरडोज होने के 3 लक्षण
- विटामिन डी खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा हो जाती है. इससे पेट खराब होने और उल्टा होने का खतरा बढ़ जाता है.
- बार-बार पेशाब आने लगता है, जिसकी वजह से प्यास भी लगती है. इसलिए आपको यह लक्षण नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
- विटामिन डी का ओवरडोज दिमाग पर भी असर डालता है. इसलिए बेहतर है कि आप डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें.
विटामिन डी ओवरडोज से किडनी पर 3 शुरुआती असर
- ज्यादा कैल्शियम को किडनी बाहर निकालने की कोशिश करती है, जिससे बार-बार पेशाब आता है.
- विटामिन डी की मात्रा ज्यादा होने पर खून में कैल्शियम बढ़ जाता है. इससे किडनी में पथरी होने की संभावना बढ़ जाती है.
- पेट के निचले हिस्से में दर्द होना भी किडनी खराब होने का लक्षण है. अगर आपके लगातार दर्द हो रहा है तो डॉक्टर के पास जाएं.
इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज क्या है? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा यह सफेद चीज Bad Cholesterol को निकाल देगी शरीर से बाहर
संबंधित खबरें
सिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
10 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
12 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
14 hrs agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
15 hrs ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
16 hrs agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
19 hrs agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
1 day agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines