Kidney Disease: Vitamin D का ओवरडोज शरीर के लिए है जहर, किडनी डैमेज के 3 संकेत जानें

Vitamin D Kidney Side Effects: विटामिन D का जरूरत से ज्यादा सेवन करना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है. Journal of Renal injury Prevention में प्रकाशित एक केस स्टडी में इसका खुलासा किया गया है.

Vitamin D Kidney Damage Symptoms

विटामिन डी के ओवरडोज से किडनी पर काफी असर पड़ता है- Image Credit- Freepik

Vitamin D Kidney Damage Symptoms: विटामिन डी का सेवन करना हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है. इसलिए अक्सर लोग विटामिन डी को अपने दिनचर्या में जरूर शामिल करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करना हेल्थ पर उल्टा प्रभाव डाल सकता है. यह हम नहीं कह रहे हैं, Journal of Renal injury Prevention की एक केस स्टडी में इस बात का खुलासा किया गया है. स्टडी के अनुसार विटामिन डी का ओवरडोज सबसे ज्यादा किडनी को प्रभावित करता है. देर से पता लगने या जानकारी ना होने पर कई बार किडनी खराब भी हो सकती हैं. इसलिए विटामिन डी की सही मात्रा लेना बहुत जरूरी है और आपको किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण भी पता होना चाहिए.

Vitamin D ओवरडोज होने के साइड इफेक्ट्स | Vitamin D Overdose Symptoms

विटामिन D का ओवरडोज होना क्या है?

विटामिन डी का ओवरडोज होने से खून में कैल्शियम का स्तर बढ़ जाता है, जिसे हाइपरकैल्सीमिया कहा जाता है. इसकी वजह से भूख न लगना, उल्टी होना, बार-बार पेशाब होना या किडनी खराब होना आदि शामिल है. ध्यान न देने पर दिल की बीमारी भी हो सकती है. 

विटामिन D कितनी मात्रा लें? 

यह निर्भर करता है कि आपके शरीर को उसकी कितनी जरूरत है. इसलिए डॉक्टर की सलाह पर विटामिन डी का सेवन करें. हालांकि, प्रतिदिन वयस्कों को सिर्फ 600 IU विटामिन डी की मात्रा लेनी चाहिए. अगर इससे ज्यादा करेंगे तो पहले अपने डॉक्टर से बात करें. 

विटामिन D का ओवरडोज होने के 3 लक्षण 

  • विटामिन डी खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा हो जाती है. इससे पेट खराब होने और उल्टा होने का खतरा बढ़ जाता है.
  • बार-बार पेशाब आने लगता है, जिसकी वजह से प्यास भी लगती है. इसलिए आपको यह लक्षण नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
  • विटामिन डी का ओवरडोज दिमाग पर भी असर डालता है. इसलिए बेहतर है कि आप डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें.  

विटामिन डी ओवरडोज से किडनी पर 3 शुरुआती असर  

  • ज्यादा कैल्शियम को किडनी बाहर निकालने की कोशिश करती है, जिससे बार-बार पेशाब आता है.
  • विटामिन डी की मात्रा ज्यादा होने पर खून में कैल्शियम बढ़ जाता है. इससे किडनी में पथरी होने की संभावना बढ़ जाती है.
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द होना भी किडनी खराब होने का लक्षण है. अगर आपके लगातार दर्द हो रहा है तो डॉक्टर के पास जाएं.  

इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज क्या है? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा यह सफेद चीज Bad Cholesterol को निकाल देगी शरीर से बाहर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ