Vitamin D deficiency: बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते। यही वजह है कि आजकल छोटी उम्र में भी सांस फूलने लगती है। आपने देखा भी होगा कि यदि कहीं चढ़ना हो या कोई भारी सामान लेकर जाना हो तो सांस लेने में परेशानी होने लगती है। इस समस्या से हजारों लोग जूझ रहे हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि फिजिकल एक्टिविटी, दौड़ने, तेज चलने या भार उठाने जैसी गतिविधियों के कारण सांस फूलने लगे तो ये समान्य बात है, लेकिन अगर लगातार सांस लेने में परेशानी हो रही है तो ये गंभीर विषय हो जाता है, जो कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, जिसे नजर अंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
अभी पढ़ें – लिवर को मजबूत बनाते हैं ये 5 फूड्स, आज से ही करें डाइट में शामिल
विटामिन डी की कमी से सांस लेने में समस्सा हो सकती है
सांस लेने में समस्या है तो इसके पीछे विटामिन डी की कमी हो सकती है। क्योंकि सांस लेने में सबसे बड़ा कारण विटामिन डी की कमी माना जाता है। इसका मुख्य स्त्रोत सूरज की रोशनी होता है। यानी जिन लोगों की डाइट (Diet) में विटामिन डी ना हो और जो धूप में कम निकलते हों उन्हें इस विटामिन की कमी से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होना शुरू हो जाती हैं। इन्हीं दिक्कतों में सांस लेने से जुड़ी दिक्कतें भी शामिल हैं।
कुछ ऐसी समस्याएं हैं, जिनके चलते आपको सांस लेने में परेशानी हो सकती है। नीचे जानिए उनके बारे में…
1. एलर्जी
2. बैक्टीरियल संक्रमण
3. गले में फोड़ा
4. अस्थमा
5. वायु मार्ग में सूजन
6. टॉन्सिल्स
विटामिन डी की कमी पूरी कैसे करें?
- विटामिन डी की कमी से फूलता है सांस, क्योंकि विटामिन डी फेफड़ों के कार्य या लंग फंक्शन के लिए महत्वपूर्ण होता है। कई अध्ययनों में विटामिन डी की कमी से सांस संबंधी समस्याओं का होना पाया गया हैं, इनमें घरघराहट, सीने में जकड़न, सांस लेने में तकलीफ और सांस फूलने जैसी समस्याएं के होने का खतरा हैं।
- धूप विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स है। रोज सुबह के समय धूप में 10-15 मिनट बिताना फायदेमंद होता है, इससे शरीर में विटामिन डी की पूर्ती होगी।
- आप विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए विटामिन डी से भरपूर फूड्स को भी डाइट में शामिल करें। इसके लिए आप दूध, पनीर, मीट, मछली, अंडे, और संतरे को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन सबसे आपको विटामिन डी मिलेगी और सांस लेने की समस्या भी आपसे दूर रहेगी।
अभी पढ़ें – ये 5 फल वजन घटाने में करते हैं मदद, मोटापे से मिलेगी राहत, जानें
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
6 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
11 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
13 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
14 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines