विटामिन-B12 की कमी से हो सकती हैं ये 3 गंभीर बीमारियां, गलती से भी न करें इग्नोर

Vitamin-B12 Deficiency Disease: विटामिन-B12 हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है, जो नसों, मस्तिष्क और ब्लड सेल्स के विकास के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। हम रिपोर्ट में तीन प्रमुख बीमारियों के बारे में बता रहे हैं, जो विटामिन B12 की कमी से हो सकती हैं।

Vitamin B12 Deficiency

Photo Credit- Freepik

Vitamin-B12 Deficiency Disease: स्वस्थ रहने के लिए शरीर को स्वस्थ रखने की जरूरत होती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन्स की जरूरत होती है। इनकी कमी से शरीर का पूरा सिस्टम बिगड़ जाता है। इन्हीं विटामिनों में से एक होता है विटामिन-बी12। यह विटामिन शरीर के सबसे अहम तत्वों में से एक होता है, जो आपको गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस विटामिन की कमी अक्सर शाकाहारी लोगों को होती है क्योंकि मांसाहारी भोजन में विटामिन- बी12 ज्यादा होता है। क्या आप जानते हैं, विटामिन-बी12 की कमी से आप किन गंभीर बीमारियों से जूझ सकते हैं? अगर नहीं, तो आज जान लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विटामिन-B12 की कमी से होने वाली बीमारियां

1. एनीमिया

विज्ञापन

विटामिन-B12 का सबसे अहम काम शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करना होता है। अगर शरीर में इस तत्व की कमी हो जाए, तो ब्लड सेल्स की संख्या घट सकती है, जिससे एनीमिया की स्थिति पैदा होती है। एनीमिया खून की कमी से जुड़ी एक अत्यंत गंभीर बीमारी होती है, जिसमें थकान, कमजोरी, और सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Vitamin B12 Deficiency

Photo Credit- Freepik

विज्ञापन

2. न्यूरोलॉजिकल समस्याएं

विटामिन- बी12 नसों के सही कामकाज के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से ब्रेन नर्वस में सूजन, झनझनाहट, सुन्नता, कमजोरी, कमजोर याददाश्त और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर इसे समय रहते इसका उपचार शुरू न किया जाए, तो स्थितियां घातक हो सकती हैं।

विज्ञापन

3. डिमेंशिया

यह बीमारी अक्सर बड़े-बूढ़ों को होती है लेकिन आजकल विटामिन-बी12 की कमी होने से यह हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है। इसमें इंसान को भूलने की समस्याएं पैदा होती हैं, जिसमें लोग रोजमर्रा की चीजों को भी करने और याद रखने में सक्षम नहीं रह पाते हैं। अगर इस मानसिक रोग का विकास ज्यादा हो गया, तो यह उनके जीवन के लिए जानलेवा हो सकता है।

विज्ञापन

विटामिन-बी12 की कमी के संकेत

  • खून की कमी।
  • अत्यंत थकावट और कमजोरी।
  • चलने और थोड़ी सी सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना।
  • ज्यादा मेहनत करने से दूर भागना।
  • भूख में कमी।
  • हड्डियों और जोड़ों में दर्द के साथ चोट का जल्दी ठीक न होना शामिल हैं।

विटामिन-B12 फूड्स

  • दूध और सभी डेयरी प्रोडक्ट्स।
  • पालक, ब्रोकोली और सभी हरी सब्जियां।
  • अंजीर, मुनक्का जैसे ड्राई-फ्रूट्स।
  • दालें।
  • अंडा, फिश और चिकन खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ