---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

विटामिन-B12 या B-कॉम्प्लेक्स सप्लीमेंट, कौन है ज्यादा असरदार?

विटामिन बी सेहतमंद शरीर की नींव होती है। यह शरीर को ताकत देता है, दिमाग को तेज करता है और खाने को ऊर्जा के सोर्स में बदलने में मदद करता है। इसकी कमी से थकान, भूख कम लगना, उदासी महसूस होना और हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

विटामिन बी12 एक जरूरी पोषक तत्व होता है, जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने, नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने और डीएनए निर्माण करने में मदद करता है। इसकी कमी से थकान, भूलने की समस्या और हाथ-पैरों में झनझनाहट हो सकती है। शाकाहारी, बुजुर्ग और पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को B12 सप्लीमेंट की खास जरूरत होती है। विटामिनों में एक अन्य विटामिन, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी शामिल होता है, जो ओवरऑल के लिए जरूरी होता है। अगर अच्छी हेल्थ चाहिए तो B कॉम्प्लेक्स फायदेमंद होता है, लेकिन यदि केवल B12 की कमी हो तो अलग से सिर्फ विटामिन बी-12 के सोर्स का सेवन बढ़ाना फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते हैं डॉक्टर से।

B कॉम्प्लेक्स या सिर्फ B12, क्या लेना बेहतर है?

डॉ. राकेश पंडित, सीनियर कंसल्टेंट और एचओडी, इंटरनल मेडिसिन, आकाश हेल्थकेयर बताते हैं,
विटामिन B कॉम्प्लेक्स में कुल 8 विटामिन शामिल होते हैं, जिनमें B12 के अलावा B1, B2, B3, B5, B6, B7, और B9 शामिल हैं। अगर आप पूर्णता स्वास्थ्य में सुधार चाहते हैं तो B कॉम्प्लेक्स अच्छा विकल्प है। लेकिन यदि आपके शरीर में खासतौर पर B12 की कमी है या रेड ब्लड सेल्स की कमी है और नर्वस सिस्टम को मजबूत करना चाहते हैं, तो B12 लेना ज्यादा बेहतर होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- गर्मियों में छींक किन बीमारियों के संकेत, डॉक्टर के इस घरेलू नुस्खे से मिलेगी राहत

विटामिन B-12 क्या करता है?

विटामिन B12 एक खास विटामिन है, जो रेड ब्लड सेल्स बनाने, DNA बनाने और नर्वस सिस्टम को ठीक रखने में मदद करता है। यह मुख्य रूप से मांस, मछली और डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे जानवरों से मिलने वाले फूड्स में पाया जाता है। यह फैटी एसिड और अमीनो एसिड को तोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

---विज्ञापन---

B कॉम्प्लेक्स कब जरूरी होता है?

डॉ. सुनील राणा, एसोसिएट डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, एशियन हॉस्पिटल कहते हैं, अगर आपकी सेहत सामान्य है और आप सिर्फ एनर्जी और मेटाबॉलिज्म सुधारना चाहते हैं, तो B कॉम्प्लेक्स लेना अच्छा विकल्प है। लेकिन अगर B12 की कमी पाई गई है या थकान, याददाश्त की समस्या, हाथ-पैर में झनझनाहट जैसी शिकायत है, तो डॉक्टर B12 सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं।

---विज्ञापन---

किसे B12 सप्लीमेंट जरूर लेना चाहिए?

  • बुजुर्गों को
  • शाकाहारी या वीगन डाइट लेने वालों को, क्योंकि इनके खानपान में जानवरों से मिलने वाले तत्व नहीं होते।
  • जिन्हें पाचन या शरीर में न्यूट्रिएंट कम होने की समस्या रहती है, तो उनके शरीर में B12 ठीक से नहीं बन पाता है।

B12 की कमी से होने वाली बीमारियां

  • न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स।
  • अत्यधिक थकान, सांस फूलना और धड़कन तेज होना।
  • डीएनए सिंथेसिस में रुकावट।
  • बच्चों के शारीरिक विकास में रुकावट।
  • एनीमिया।

B कॉम्प्लेक्स के प्रमुख विटामिनों का काम

1.विटामिन B, थायमिन

ऊर्जा उत्पादन में मदद करता है और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखता है।

---विज्ञापन---

2. विटामिन B2, राइबोफ्लेविन

सेलुलर ऊर्जा उत्पादन और एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा के लिए जरूरी है।

---विज्ञापन---

3. विटामिन B3, नियासिन

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करता है और त्वचा व पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है।

---विज्ञापन---

4. विटामिन B5, पैंटोथेनिक एसिड

हार्मोन और फैटी एसिड के निर्माण में मदद करता है।

---विज्ञापन---

5. विटामिन B6, पाइरिडॉक्सिन

मूड रेगुलेशन, इम्यून सिस्टम और अमीनो एसिड मेटाबोलिज्म में सहायक।

---विज्ञापन---

6. विटामिन B7, बायोटिन

बाल, त्वचा और नाखूनों की सेहत के लिए आवश्यक होता है।

---विज्ञापन---

7. विटामिन B9, फोलेट/फोलिक एसिड

डीएनए निर्माण और गर्भावस्था में भ्रूण के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

---विज्ञापन---

8. विटामिन B12, कोबालामिन

रेड ब्लड सेल्स, न्यूरोलॉजिकल फंक्शन और डीएनए सिंथेसिस के लिए जरूरी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-पाकिस्तानी PM की गुप्त बीमारी कितनी खतरनाक? जानें शुरुआती संकेत व बचाव

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 30, 2025 01:25 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola