पाकिस्तानी PM की गुप्त बीमारी कितनी खतरनाक? जानें शुरुआती संकेत व बचाव

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों में तनातनी का माहौल बना हुआ है। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, वह यह है कि पाक पीएम एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। वह बीमारी बवासीर है। आइए जानते हैं इस बीमारी के संकेतों और बचाव के उपायों के बारे में।

shahbaz

श्रीनगर आतंकी हमले के बाद से ही भारत-पाकिस्तान के बीच माहौल गर्म है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया हुआ है। मगर इस बीच एक और खबर सामने आई है। यह खबर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की सेहत से जुड़ी हुई है। बता दें कि शाहबाज को बवासीर की बीमारी है। इस बीमारी के चलते उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है। शाहबाज का इलाज रावलपिंडी के आर्मी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चला है कि उनकी तबीयत कैसी है। जानकारी के अनुसार, वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

विज्ञापन

बवासीर यानी Hemorrhoids कितनी खतरनाक बीमारी है और इसके संकेतों व उपायों के बारे में।

विज्ञापन

बवासीर क्या है?

बवासीर मलाशय से जुड़ी एक बीमारी होती है, जिसमें मल त्याग करने में मुश्किल होती है। इस बीमारी के कारणों में फ्रेश होते टाइम जोर लगाना, लंबे समय तक एक जगह बैठना, कब्ज या दस्त होना, ओबेसिटी और गर्भावस्था शामिल हैं। पाक पीएम भी इस रोग से पीड़ित है मगर आपको बता दे कि यह बीमारी युवाओं में भी काफी बढ़ गई है। दरअसल, युवाओं में उनकी अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते यह बीमारी बढ़ रही है।

विज्ञापन

बवासीर कितनी खतरनाक बीमारी?

इस बीमारी को आम भाषा में पाइल्स भी कहते हैं। यह दर्दनाक और असुविधा पैदा करती है और कई जटिलताओं को पैदा कर सकती है। इसमें गुदा मार्ग में थक्के बनने लगते हैं। ये दो प्रकार की हो सकती हैं- जिसमें आउटर और आंतरिक दोनों बवासीर शामिल हैं। बवासीर से शरीर में खून की कमी हो सकती है। खून के थक्के बनने की समस्या हो सकती है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉ. आयुष पांडे, गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में सेवा प्रदान करने वाले, कार्डियोवैस्कुलर डिसऑर्डर, डायबिटीज, थायरॉइड, हाइपरटेंशन, आदि जैसे गैर-संचारी रोगों के साथ पल्मोनरी और रेस्पिरेटरी एक्सपर्ट बताते हैं कि हर साल भारत में पाइल्स के नए मरीजों की संख्या लगभग 10 लाख तक बढ़ती जा रही है, अधिकतर लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं चल पाता है। लेकिन ऐसे कई शुरुआती लक्षण हैं। जिससे इस बीमारी के बारे में पता चल सकता है कि आपको बवासीर होने वाला है। इसका सही समय पर इलाज करने से बीमारी की रोकथाम की जा सकती है।

विज्ञापन

बवासीर के शुरुआती संकेत

  • शौच के बाद भी पेट साफ न होना।
  • गुदा क्षेत्र में मस्से व गांठ बनना।
  • गुदा के पास खुजली होना या लाल होना।
  • मल के साथ बलगम आना और ज्यादा मल करने की इच्छा।
  • शौच के दौरान जलन महसूस करना।

बवासीर से बचाव कैसे करें?

  • डाइट में हाई फाइबर फूड्स शामिल करें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • मल त्याग करते समय जोर न लगाएं।
  • नियमित रूप से व्यायाम करें।
  • गुदा क्षेत्र को साफ रखें।
  • जंक फूड के सेवन को सीमित करें।
  • वेट मैनेजमेंट भी जरूरी।
  • शौच की सही आदतों को अपनाएं।

ये भी पढ़ें- लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं ये 5 आयुर्वेदिक फूड्स

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ