हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिर्फ 7 दिनों में पूरी होगी Vitamin B-12 की कमी, डॉक्टर ने बताया क्या खाएं

Vitamin B-12 Foods: विटामिन बी-12 एक जरूरी तत्व है, जिसकी कमी होने से शरीर को गंभीर रोग हो सकते हैं। इसकी कमी से नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है। इससे ऑटोइम्यून डिजीज का रिस्क भी इस विटामिन की कमी से ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आपको भी इस विटामिन की कमी है, तो डॉक्टर द्वारा बताए गए इन फूड्स को खाना शुरू कर दें।

विज्ञापन
photo credit-META AI

Vitamin B-12 Foods: शरीर में विटामिनों की कमी होने से आपको बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। विटामिन बी-12 एक ऐसा तत्व है, जिसकी कमी अगर बॉडी में हो जाए, तो आपको दिमागी बीमारियां हो सकती हैं। विटामिन बी-12 की कमी से याददाश्त कमजोर हो सकती है और भूलने की बीमारी भी हो सकती है। इस तत्व की कमी होने से बॉडी में खून की कमी भी हो जाती है, जिससे हीमोग्लोबिन काउंट कम होता है। इसके कम होने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। यह विटामिन हम शरीर में प्राकृतिक रूप से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करने होंगे।

Vitamin B-12 क्यों जरूरी

इस बारे में हमें डॉक्टर दीपिका राना बता रही हैं, जो यूट्यूब अकाउंट भी चलाती हैं। उन्होंने अपने वीडियो में कुछ फूड्स के बारे में बताया है, जिन्हें खाकर 7 दिनों में शरीर के अंदर विटामिन बी-12 बढ़ने लगेगा। वे कहती हैं कि यह विटामिन शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है, इसलिए इसकी कमी होना हानिकारक है।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

जरूर खाएं ये फूड्स

1. नॉनवेज फूड्स- विटामिन बी-12 का सबसे बेहतरीन सोर्स मांसाहारी भोजन माना जाता है। इसे खाने से शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। आप चिकन, अंडा, सैल्मन और ट्यूना फिश खा सकते हैं।

2. दूध- डॉक्टर कहती हैं कि शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए शाकाहारी लोग दूध पी सकते हैं। यह डेयरी फूड आइटम है और इस विटामिन का पर्याप्त सोर्स माना जाता है। अगर आप इसे पीते हैं, तो हफ्ते भर में इस विटामिन का स्तर बढ़ जाएगा।

विज्ञापन

photo credit-MeTA AI

3. दही- सभी प्रकार के डेयरी फूड्स विटामिन बी-12 का नेचुरल सोर्स माने जाते हैं। इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए आप अपने लंच में 1 कटोरी दही भी शामिल कर सकते हैं। रोजाना दही खाने से भी विटामिन बी-12 मिलेगा।

विज्ञापन

4. पालक और गाजर- आप इन दोनों सब्जियों को भी रोजाना खा सकते हैं। गाजर और पालक, विटामिन बी-12, विटामिन-ए, आयरन और फोलेट का सोर्स होते हैं। अगर आप इसे सब्जी के रूप में नहीं खाना चाहते हैं, तो इनका जूस बनाकर पीना शुरू कर दें।

5. मशरूम- डॉक्टर कहती हैं कि शाकाहारी लोग मशरूम खाकर भी इस विटामिन की कमी को दूर कर सकते हैं। यह सब्जी भी विटामिन बी-12 का प्राकृतिक सोर्स मानी जाती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola