---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Vitamin B-12 Foods: दवा नहीं, इन 3 फूड्स को रोजाना खाने से बढ़ेगा लेवल, वेजिटेरियन्स के लिए बेस्ट

Vitamin B-12 Foods: शरीर में किसी भी विटामिन की कमी हो तो आपका शरीर खोखला होने लगता है। हमारे शरीर को सभी प्रकार के विटामिनों की आवश्यकता होती है क्योंकि सभी की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विटामिन बी-12 एक घुलनशील विटामिन है जिसकी कमी को पूरा करने के लिए आप इन फूड्स को खा सकते हैं।

---विज्ञापन---

Vitamin B-12 Foods: विटामिन्स शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं जिसकी कमी शरीर में नहीं होनी चाहिए। विटामिन बी-12 सभी विटामिनों का अहम तत्व माना जाता है। इस विटामिन का महत्व बहुत ज्यादा है क्योंकि यह नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने, खून की कमी को दूर करने और आपको ऊर्जावान रखने में मदद करता है। जो लोग शाकाहारी होते हैं, उनमें इस विटामिन की कमी अधिकांश देखी जाती है। इसका कारण यह है कि इस विटामिन का मेन सोर्स एनिमल-बेस्ड फूड्स को माना जाता है। इस बारे में हमें आयुर्वेदिक सलाहकार बता रहे हैं।

संन्यासी आयुर्वेद नामक यूट्यूब चैनल पर पब्लिश एक वीडियो में बताई गई जानकारी के मुताबिक बता रहे हैं। वे कहते हैं कि विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए शाकाहारी लोगों को दवा की जगह डाइट पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि खाने से हर न्यूट्रिएंट की कमी को पूरा करना आसान और लाभदायक है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन?

इन 3 फूड्स को खाएं

1. दूध- संन्यासी जी कहते हैं कि सभी डेयरी फूड्स में विटामिन बी-12 भर-भर कर होता है। आपको रोजाना दूध पीना चाहिए जिससे शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को पूरा किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

2. हरी सब्जियां- संन्यासी जी बताते हैं कि हरी सब्जियां और पत्तेदार सब्जियां भी विटामिन बी-12 का सोर्स होती हैं। इसलिए, आपको इन सब्जियों को भी रोज खाना चाहिए ताकि नेचुरल तरीके से इसके लेवल को बढ़ा सकें।

---विज्ञापन---

3. फल- आपको सेब, संतरा और केला रोजाना डाइट में लेना चाहिए क्योंकि यह भी इस विटामिन का नेचुरल सोर्स है। आप चाहें, तो इनका शेक या जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

विटामिन बी-12 की कमी के संकेत

  • थकावट या कमजोरी महसूस करना।
  • पीले और खुरदुरे नाखून।
  • हेयर फॉल।
  • पेल्ड स्किन जिसमें त्वचा और आंखों का सफेद भाग पीला दिखता है।
  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द।

ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 12, 2025 03:01 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola