---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? सर्दियों की डाइट में शामिल करें सिर्फ ये 1 चीज

Vitamin B12 Foods: विटामिन बी 12 हमारे शरीर के लिए एक जरूरी तत्व है, जिसकी कमी से आप गंभीर बीमारियों के घेरे में आ सकते हैं। विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में इस चीज को शामिल जरूर करें। इस रिपोर्ट में हम आपको इसे खाने का सही तरीका भी बता रहे हैं, जिससे आपको जल्दी फायदा होगा।

---विज्ञापन---

Vitamin B12 Foods: हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। विटामिन्स भी इनमें से एक अहम तत्व हैं, जिसमें विटामिन बी-12 सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। विटामिन बी-12 एक ऐसा तत्व है, जिसकी कमी से आपके शरीर में खून की कमी हो सकती है। बी-12 कम होने से याददाश्त कमजोर हो सकती है, न्यूरो से संबंधित बीमारियों के लिए भी विटामिन बी-12 की कमी जिम्मेदार हो सकती है। आप अपनी विंटर डाइट में इस फूड को शामिल कर आसानी से विटामिन बी-12 की कमी को पूरा कर सकते हैं। हम आपको अपनी रिपोर्ट में इसे खाने का सही तरीका भी बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Snowfall के लिए इन 3 लोकेशन को करें एक्सप्लोर

---विज्ञापन---

विटामिन बी-12 के लिए सुपरफूड है यह फल

आप सर्दियों में विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए खजूर खाना शुरू कर दें। खजूर में ऐसे कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जिसकी मदद से कुछ ही दिनों में विटामिन बी-12 शरीर में बनने लगता है। खजूर खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। खजूर आयरन और कैल्शियम का भी बेहतरीन सोर्स है। हेल्थ रिपोर्ट्स की मानें तो रोजाना खजूर खाने से आपको ऊर्जा भी मिलती है। खजूर एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग रखने में सहायता प्रदान करते हैं। खजूर कैल्शियम का सोर्स है, जिससे हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।

Vitamin b12

photo credit-freepik

ऐसे खाएं खजूर

खजूर के साथ दूध मिलाकर खाने से विटामिन बी-12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। दूध डेयरी प्रोडक्ट है, जो अपने आप में ही विटामिन बी-12 का सोर्स होता है। अगर इन दोनों चीजों को साथ मिलाकर खाया जाए, तो 21 से 25 दिनों के अंदर-अंदर शरीर की नस-नस में बी-12 भर जाएगा। इन्हें खाने के लिए आपको रात को 3 से 4 खजूर को दूध में भिगोकर रखना होगा। अगले दिन सुबह खाली पेट इसे खा लें। इसे खाने के लिए भी आप दो तरीके आजमा सकते हैं। पहला, आप ऐसे ही इन दूध में भीगे खजूरों को खा सकते हैं। वहीं, दूसरा तरीका यह है कि आप दूध और खजूर के मिश्रण को उबालकर एक हेल्दी ब्रेकफास्ट की तरह भी खा सकते हैं। अगर इसे पकाकर खाना है, तो इसमें कुछ नट्स को भी शामिल कर लें। इससे खजूर और दूध का यह पुडिंग और भी ज्यादा पौष्टिक गुणों से भर जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  हाथों-पैरों में खुजली होना भी लिवर की बीमारी का संकेत!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Dec 03, 2024 02:30 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola