---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Vitamin B-12 की कमी से ही होंठों पर दिखते हैं ये संकेत, ऐसे बढ़ाए लेवल

Vitamin B-12 Deficiency: शरीर में न्यूट्रिशन की कमी होने पर सेहत खराब होने लगती है। इसके कुछ संकेत हमारी बॉडी पर भी नजर आते हैं। विटामिन बी-12 की कमी होने पर हमारे होंठों पर भी इसका प्रभाव दिखता है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

---विज्ञापन---

Vitamin B-12 Deficiency: शरीर में पोषण की कमी होने पर कई तरह के संकेत मिलते हैं। विटामिन बी-12 की कमी होने पर हमारे होंठों का रंग और टेक्सचर खराब होने लगते हैं। हमारे शरीर के लिए विटामिन बी-12 एक बेहद जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। यह न केवल हमारी हड्डियों, नर्वस सिस्टम और खून बढ़ाने के लिए जरूरी है बल्कि होंठों की सेहत पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। अगर आपके होंठों पर कुछ अलग लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो यह शरीर में इस विटामिन की कमी का संकेत हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

क्या हैं एक्सपर्ट की राय?

डॉक्टर बिमल छाजेर कहते हैं कि शरीर में विटामिन बी-12 कम होने से कई संकेत मिलते हैं, जिन्हें हमें इग्नोर नहीं करना चाहिए। होंठों के संकेतों के बारे में यहां जानिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव

होंठों पर विटामिन B-12 की कमी के 3 संकेत

1. होंठों का फटना

---विज्ञापन---

अगर आपके होंठ साइड से फटे हुए रहते हैं यानी लिप्स के कॉर्न्स फट रहे हैं या होठ सूखते हैं तो यह विटामिन बी-12 की कमी के कारण हो सकता है।

---विज्ञापन---

2. होंठों का रंग फीका होना

अगर आपके होंठों का रंग सामान्य से अधिक फीका या काला दिखने लगा है, तो यह भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का संकेत हो सकता है। विटामिन बी-12 की कमी से एनिमिया होता है, इस स्थिति में भी होंठों का रंग बदल जाता है।

---विज्ञापन---

3. होंठों पर जलन

विटामिन बी-12 की कमी के कारण मुंह में जलन और हमेशा खिंचा-खिंचा महसूस हो रहा है, तो यह भी विटामिन बी-12 की कमी का लक्षण है।

---विज्ञापन---

विटामिन बी-12 को कैसे बढ़ाएं?

डाइट में मांस, मछली, अंडे, और डेयरी फूड्स को शामिल करें।
शाकाहारी लोग पालक, चुकंदर, ब्रोकोली जैसी सब्जियों को शामिल करें।
ड्राईफ्रूट्स और सीड्स को खाने से भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी पूरी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

---विज्ञापन---
First published on: Feb 13, 2025 03:36 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola