Vitamin B-12 की कमी इन 3 स्टेप्स में होगी पूरी, बीमारियों से बची रहेगी बॉडी

Vitamin B-12 Benefits: विटामिन बी-12 शरीर के अहम तत्वों में से एक है। अगर यह विटामिन शरीर में कम हो जाए, तो इसे जल्दी कैसे बढ़ाया जा सकता है? आइए समझते हैं।

Vitamin B-12

Photo Credit-Meta AI

Vitamin B-12 Benefits: हमारे शरीर को सेहतमंद रखने के लिए कई प्रकार के विटामिनों और न्यूट्रिशनल तत्वों की जरूरत होती है। जब भी विटामिन्स की बात होती है, तो विटामिन बी-12 इनमें सबसे अहम और जरूरी माना जाता है। इस विटामिन के कम होने से शरीर बेजान और खोखला हो जाता है। विटामिन बी-12 एक ऐसा जरूरी तत्व है, जिसकी मदद से शरीर में अन्य तत्व की भी पूर्ति होती है। विटामिन बी-12 कम होने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। आयरन, कैल्शियम से लेकर मिनरल्स की कमी का एक कारण भी विटामिन बी-12 का शरीर में कम होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vitamin B-12 क्या है?

विटामिन बी-12 एक वाटर सॉल्युबल न्यूट्रिएंट है, जो शरीर में डीएनए का विकास करता है। शरीर में रेड ब्लड सेल्स का काउंट बढ़ता है। न्यूरोलॉजिकल हेल्थ के लिए भी यह विटामिन जरूरी होता है। नर्वस सिस्टम की कार्यक्षमता सही रहे, उसके लिए भी यह विटामिन जरूरी है। इस विटामिन की कमी कई कारणों से होती है, जैसे खराब डाइट। दरअसल, यह विटामिन ऐसा है जिसकी पूर्ति शरीर में खाने-पीने से पूरी की जा सकती है। इसलिए, इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर कई बार लोगों को अपनी डाइट में बदलाव करने की सलाह देते हैं।

Vitamin B12 Deficiency

photo credit-freepik

विज्ञापन

शरीर में तेजी से कैसे बढ़ेगा इसका लेवल?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ सिंपल स्टेप्स हैं, जिन्हें अगर हम रोजाना फॉलो करें, तो इस विटामिन की कमी को दूर करना आसान हो जाएगा। इस रिपोर्ट की मानें, तो पेट में अगर किसी प्रकार का एसिड मौजूद रहेगा, जो पाचन को प्रभावित करता है, तो उससे विटामिन बी-12 के स्तर में कमी हो सकती है। इसके पीछे कारण यह है कि विटामिन बी-12 वाटर सॉल्युबल है, इसका असर किसी अन्य हानिकारक एंजाइम की मौजूदगी से प्रभावित हो सकता है। ऐसे में आपको खाने से मिलने वाला विटामिन बी-12 नहीं मिलेगा। इसके लिए आप खाना खाने से पहले 1 गिलास पानी में 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पी सकते हैं। इस ड्रिंक को पीने से पेट साफ होता है और खाने का पूरा पोषण शरीर को मिलता है।

  • शरीर में विटामिन बी-12 को बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट में डेयरी फूड्स, विटामिन बी-9 और विटामिन बी-6 युक्त फूड्स  का सेवन भी करना चाहिए। इसके लिए आप दूध, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, केल और चिकन खा सकते हैं।
  • प्रोबायोटिक्स का इनटेक भी विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए जरूरी है। प्रोबायोटिक्स आंतों को स्वस्थ रखता है। ये इसलिए जरूरी होते हैं क्योंकि प्रोबायोटिक्स गट को हेल्दी रखते हैं और गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। ये बैक्टीरिया भी विटामिन बी-12 को बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • शरीर में विटामिन बी-12 का स्तर सही बना रहे, इसके लिए आपको कुछ आदतों को बदलने की भी जरूरत है। जैसे कि शराब के सेवन पर नियंत्रण रखना। धूम्रपान और शराब का अनियमित रूप से सेवन  करने से इस विटामिन की कमी शरीर में होने लगती है।

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ