हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या विटामिन बी-12 रोज हमारी डाइट में होना चाहिए, डॉक्टर से जानिए किसे कितना लेना जरूरी?

Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन बी-12 की कमी हमारे शरीर को प्रभावित कर सकती है। जी हां, इसकी कमी होने से एनीमिया समेत कई न्यूरो से संबंधित बीमारियां होती हैं। क्या हमें रोजाना अपनी डाइट में विटामिन बी-12 लेना चाहिए? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।

विज्ञापन

Vitamin B-12 Deficiency: क्या आप जानते हैं कि विटामिन बी-12 की कमी से हमें थकान, चक्कर आना और याददाश्त में कमी आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं? आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह जरूरी हो गया है कि हम अपने खानपान पर विशेष रूप से ध्यान दें। दरअसल, इन खानपान की कमी से ही हमारी बॉडी में कई जरूरी विटामिनों की कमी हो जाती है। विटामिन बी-12 इनमें सबसे ऊपर है क्योंकि डॉक्टर इसे सिर्फ डाइट से पूरा किया जाने वाला तत्व बताते हैं। ऐसे में यह जानते हैं कि क्या हमें प्रतिदिन अपनी डाइट में विटामिन बी-12 लेना चाहिए?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

आकाश हेल्थ केयर के इंटरनल मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विक्रम जीत सिंह के मुताबिक, विटामिन बी-12 न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने वाला एकमात्र विटामिन है। इसकी कमी होने से फोकस, काम करने और सोचने-समझने में दिक्कत पैदा होती है। डॉक्टर बताती हैं कि विटामिन बी-12 हमें रोजाना ही अपने खाने के माध्यम से लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 की कमी के 7 कारण क्या है? फोटो के जरिए समझें

विज्ञापन

किसे कितना खाना है विटामिन बी-12?

सामान्य शख्स- डॉक्टर बताते हैं कि एक सामान्य इंसान को जो फिट हैं, उसे रोजाना अपनी डाइट के माध्यम से 2.4 से 2.8 माइक्रोग्राम विटामिन बी-12 लेना चाहिए।

प्रेग्नेंट महिला- गर्भवती महिलाओं को रोजाना अपनी डाइट में 2.6 माइक्रोग्राम विटामिन बी-12 लेना चाहिए। उन्हें डिलीवरी के बाद 2.8 ग्राम विटामिन लेना चाहिए ताकि नवजात की ग्रोथ में किसी भी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन

सप्लीमेंट के जरिए- बता दें कि विटामिन बी-12 का सप्लीमेंट तब दिया जाता है जब शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाती है। दरअसल, कुछ परिस्थितियों में डाइट के साथ सप्लीमेंट देना पड़ जाता है ताकि इसकी कमी दूर हो सके। सप्लीमेंट से आपको प्रतिदिन 500 से 5000 माइक्रोग्राम लेना होता है।

इंजेक्शन- किसी इंसान को इंजेक्शन की मदद से विटामिन बी-12 तब दिया जाता है जब उसकी बॉडी में इसकी कमी बहुत ज्यादा हो जाए। ये इंजेक्शन डॉक्टर के मुताबिक, साप्ताहिक और मासिक दोनों हो सकते हैं।

विज्ञापन

विटामिन बी-12 की कमी के संकेत

  • थकान-कमजोरी।
  • स्किन का पीला रंग।
  • आंखों का पीला रंग।
  • चक्कर आना।
  • बालों का झड़ना।
  • मांसपेशियों और हड्डियों में बिना कारण दर्द।

ये भी पढ़ें- Lemon Water: सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना सही या नहीं? गट एक्सपर्ट ने दी ये वॉर्निंग्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola