Lemon Water: सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना सही या नहीं? गट एक्सपर्ट ने दी ये वॉर्निंग्स

Lemon Water Benefits and Side Effects: नींबू पानी एक हेल्दी ड्रिंक है, लेकिन क्या आप भी इसे सुबह के समय पीते हैं? अगर हां तो एक बार जान लीजिए इसके कुछ नुकसान। गट एक्सपर्ट डॉक्टर सौरभ सेठी बताते हैं क्यों सभी के लिए इसे पीना सही नहीं है और इसका फायदा लेने के लिए कैसे पीना चाहिए।

Source-freepik

Lemon Water Benefits and Side Effects: सुबह उठते ही लोग अक्सर हेल्दी रूटीन की शुरुआत में एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर उस पानी को पीने से करते हैं। दरअसल, इसके पीछे कारण है कि यह पानी हमारी बॉडी को डिटॉक्स करता है जबकि नींबू पानी डिटॉक्सिंग ड्रिंक नहीं है। गैस्ट्रो और लिवर एक्सपर्ट डॉक्टर सौरभ सेठी बताते हैं कि इस पानी को डिटॉक्सिफायर न माने क्योंकि इसमें ऐसे कोई इंग्रीडिएंट्स नहीं होते हैं। हां, ये हमारे
वजन को कम करने में मदद करता है और पेट साफ भी रखता है लेकिन इसके इसे खाली पेट पीना सही नहीं है। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर सौरभ का मानना है कि नींबू पानी पीना अच्छा है। मगर कुछ लोग जो इसे सुबह के समय गुनगुने या गर्म पानी के साथ लेते हैं उन्हें इसके साइड इफेक्ट्स को भी जानना चाहिए। नींबू पानी विटामिन-सी, एंटीऑक्सिडेंट्स और कई गुणों से भरपूर होता है। मगर इसे सुबह की बजाय दिन में पीना चाहिए खासतौर पर उन लोगों को जो पहले से ही ब्लोटिंग या गैस की समस्या से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन

क्या हैं इसे पीने के फायदे?

हाइड्रेशन- एक्सपर्ट बताते हैं कि नींबू हमारे शरीर में हाइड्रेशन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। यह वॉटर एब्जॉर्पशन को बढ़ाता है और एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है।

विज्ञापन

विटामिन-सी- अगर हम रोजाना 1 नींबू खाते हैं तो उससे हमें पर्याप्त विटामिन-सी मिल जाता है। यह विटामिन स्किन कोलेजन को बढ़ाता है। नींबू खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और इससे आयरन का भी स्तर बढ़ता है।

गट फ्रेंडली- नींबू पानी हमारे गट के लिए अच्छा होता है। इसे रोजाना पीने से हाइड्रेशन के साथ डाइजेशन भी इंप्रूव होता है। नींबू पानी पीने से गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।

विज्ञापन

वजन नियंत्रण- नींबू पानी पीने से हमारा वजन कम नहीं होता है लेकिन इससे वेट बढ़ता भी नहीं है। यह हमारे वजन को नियंत्रित रखता है।

विज्ञापन

नींबू पानी के साइड-इफेक्ट्स

एसिडिटी और गैस- लोग सुबह के समय खाली पेट गुनगुने पानी में इसे पीते हैं। यह एसिडिटी, ब्लोटिंग और गैस की समस्या को बढ़ा सकता है। इससे बाइल जूस का फ्लो बिगड़ सकता है। हां, आप खाना खाने के बाद इसे पी सकते हैं क्योंकि इससे पाचन सही से होता है।

गर्म पानी में पीना गलत- गर्म पानी में नींबू निचोड़कर पीना बिल्कुल सही नहीं है क्योंकि ज्यादा गर्म होने से विटामिन-सी ब्रेकआउट हो जाता है। इस वजह से उसका न्यूट्रिएंट हमें नहीं मिल पाता है। अगर आप गर्म पानी में इसे पी रहे हैं तो ध्यान रखें पानी को पहले गुनगुने स्तर पर ले आएं उसके बाद नींबू मिलाकर पिएं।

विज्ञापन

दांतों को न भूलें- लेमन वाटर का स्तर एसिडिक होता है, यह हमारे दांतों पर असर डाल सकता है। इसका पीएच 2 होता है जिस कारण दांतों में खट्टास और सेंसिटिविटी हो सकती है। यह बहुत परेशानी देता है। इसलिए, नींबू पानी पीने के लिए आपको स्ट्रॉ का इस्तेमाल करना चाहिए या एक बार में ही इसे पी लेना चाहिए। इसे पीने के बाद कुल्ला जरूर करें।

डिटॉक्स नहीं करता- नींबू पानी हमारी बॉडी को डिटॉक्स नहीं करता है। कई लोगों द्वारा इंटरनेट पर बताया जाता है कि इसे पीने से लिवर और किडनी डिटॉक्स होते हैं जबकि ऐसा कुछ नहीं है। नींबू पानी पीने से हाइड्रेशन और इनडाइजेशन की समस्या दूर होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ