शरीर में Vitamin B-12 की कमी होने पर दिखते हैं ये 5 गंभीर संकेत, इग्नोर करना पड़ेगा भारी

Vitamin B-12 Deficiency: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आपको जरूरी तत्वों की आवश्यकता होती है। विटामिन बी-12 एक ऐसा विटामिन है जिसकी कमी होने से आपको गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इन 5 साइन को कभी न करें इग्नोर।

Vitamin B12 Deficiency

photo credit-freepik

Vitamin B-12 Deficiency: हमारे शरीर को सेहतमंद रहने के लिए जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन्स की भूमिका इसमें सबसे अहम मानी जाती है। विटामिन बी-12 एक आवश्यक पोषक तत्व है, जिसकी कमी होने से दिल, दिमाग से लेकर हड्डियां भी प्रभावित हो जाती हैं। यह तत्व मानव शरीर को स्वाभाविक रूप से काम करने के लिए जरूरी होता है। हमें अपनी डेली डाइट में भी इसकी पर्याप्त खुराक लेनी चाहिए। विटामिन बी-12 कम होने पर शरीर कुछ संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

विज्ञापन

विटामिन बी-12 की कमी के संकेत

1. सुन्नपन

विज्ञापन

अगर आपके शरीर के किसी अंग में खासतौर पर पैर या हाथ सुन्न हो रहे हैं, तो यह भी संकेत है कि शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया में पब्लिश एक खबर के अनुसार, NIH यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, पैरों और हाथों की उंगलियों में झनझनाहट महसूस करना बी-12 कम होने का इशारा है।

विज्ञापन

2. जलन

हाथों और पैरों में जलन की समस्या होना भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का एक संकेत है। इस तत्व के कम होने से मेंटल हेल्थ भी प्रभावित होती है। जर्नल ऑफ न्यूरोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, हाथों-पैरों में हमेशा जलन की समस्या होना विटामिन बी-12 कम होने का संकेत देता हैं, जो कि गंभीर है।

विज्ञापन

3. चलने में कठिनाई होना

विटामिन बी-12 कम होने से आपको चलने और संतुलन बनाने में परेशानी हो सकती है। खासतौर पर अंधेरे में इन लोगों को बिल्कुल भी सही से नहीं दिख पाता, जिससे चलने में कठिनाई होती है। चलने में समस्या होने के पीछे एक कारण शरीर में बी-12 कम होने से नसों में कमजोरी होना भी है।

विज्ञापन
Vitamin B12 Deficiency

photo credit-freepik

4. पैरों का पीला पड़ना

विज्ञापन

पैरों की स्किन का या फिर हाथों की स्किन का पीला दिखाई देना भी विटामिन बी-12 की कमी का संकेत है। कई बार ज्यादा कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स कम हो जाते हैं, जिससे पूरा शरीर पीला पड़ सकता है।

5. ठंडे पैर

विज्ञापन

अगर आपके पैर हमेशा ठंडे रहते हैं, तो यह भी एक संकेत है कि आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो रही है। इस लक्षण को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ