Vitamin B-12 की कमी से 21 दिन में मिलेगा छुटकारा! डाइट में शामिल करें ये दूध

Vitamin B-12 Foods: विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए सबसे अहम न्यूट्रिशन माना जाता है, जिसकी कमी होने से आपको कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। हालांकि, इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए हम अपनी डाइट में बदलाव कर सकते हैं। इस दूध को पीने से फायदा मिलेगा।

Vitamin B-12

photo credit-freepik

Vitamin B-12 Foods: शरीर में विटामिन्स की कमी होना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जी हां, विटामिन-सी, ई, ए से लेकर बी-12 शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने से लेकर शरीर को मजबूत रखने में मदद करता है। विटामिन बी-12 एक ऐसा तत्व है, जिसकी कमी होने से हमें न्यूरो प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। विटामिन बी-12 कम होने से शरीर में खून की कमी होती है और अन्य जरूरी तत्व भी कम होने लगते हैं। हालांकि, यह घुलनशील विटामिन होता है, जो शरीर के खून और पानी में मौजूद रहता है। इस तत्व की कमी को पूरा करने के लिए हम अपनी डाइट में खाने-पीने की कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। यह दूध अगर रोजाना 21 दिनों तक पिया जाए, तो विटामिन बी-12 की कमी पूरी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vitamin B-12 की कमी के संकेत

  1. विटामिन बी-12 की कमी होने से हमारे शरीर में खून की कमी होने लगती है।
  2. इस विटामिन की कमी से स्किन का रंग पीला दिखाई देने लगता है।
  3. विटामिन बी-12 कम होने से आंखों का सफेद भाग भी पीला दिखने लगता है।
  4. विटामिन बी-12 की कमी से थकान, कमजोरी और हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है।
  5. अगर आपके नाखून कमजोर या पीले दिख रहे हैं, तो यह भी विटामिन बी-12 की कमी का संकेत है।

कौन सा दूध है ये?

टीवी 9 की एक रिपोर्ट में डायटीशियन मोहिनी डोंगरे बताती हैं कि सोयाबीन मिल्क पीने से शरीर में विटामिन बी-12 की कमी पूरी हो जाती है। जी हां, सोया मिल्क एक ऐसा प्लांट-बेस्ड मिल्क है, जो अगर रोजाना पीना शुरू कर दें, तो न सिर्फ विटामिन बी-12 बल्कि प्रोटीन से लेकर आयरन की भी कमी पूरी की जा सकती है।

vitamin b12 foods

photo credit-meta ai

विज्ञापन

सोया मिल्क के अन्य फायदे

  • सोया मिल्क का रोजाना सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है।
  • सोया मिल्क फोलेट का भी सोर्स है।
  • इस दूध को वेट लॉस करने वाले लोग भी पी सकते हैं।
  • यह दूध प्रोटीन के साथ फाइबर से भी भरपूर होता है।
  • कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको सोया मिल्क पीना चाहिए।
  • हीमोग्लोबिन को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट में सोया मिल्क पीना चाहिए।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में सिर्फ 21 दिन खा लें ये फूड

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ