इस Vitamin की कमी से दिमाग पर पड़ता है असर, चीजों-बातों को भूलना है शुरुआती संकेत!

Vitamin B-12 Deficiency: अगर आप भी छोटी-छोटी बातों को याद नहीं रख पाते हैं या कुछ सामान कहीं रखकर भूल जाते हैं, तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत होती है। यह सभी शुरुआती संकेत हैं इस विटामिन की कमी के।

Vitamin B-12 Deficiency

Vitamin B-12 Deficiency

Vitamin B-12 Deficiency: जब भी हमारे शरीर में किसी विटामिन की कमी होती है, तो उसका संकेत शरीर में पहले से दिखने लगता है। अगर आप रोजाना छोटी-छोटी बातों को भूलने लगे हैं या फिर किसी का नाम याद नहीं रख पा रहे हैं, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो रही है। जी हां, विटामिन बी-12 की कमी से इंसान के दिमाग पर असर पड़ता है, जिस कारण हम भूलने की बीमारी से परेशान हो जाते हैं। यह एक महत्वपूर्ण विटामिन है, जिसकी मदद से नसों और मस्तिष्क को पर्याप्त पोषण मिलता है। इसकी कमी से न केवल याददाश्त पर असर पड़ सकता है बल्कि इस विटामिन की कमी से हमारे शरीर में और भी तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

विटामिन बी-12 क्यों जरूरी?

इसे सॉल्यूबल तत्व माना जाता है, जो शरीर की नसों में मौजूद होता है। यह पानी और खून में मौजूद होता है, जिसकी वजह से शरीर में आयरन और फोलेट की कमी भी नहीं होती है। विटामिन बी-12 पर्याप्त मात्रा में होने से आपको दिमागी समस्याएं नहीं होती हैं। विटामिन बी-12 की मदद से ही शरीर में आयरन बनता है और खून भी बढ़ता है।

विज्ञापन

Vitamin B-12 की कमी कुछ संकेत

1. याददाश्त की समस्या- अगर आपको अचानक छोटी-छोटी बातें भूलने की समस्या हो रही हैं, तो यह विटामिन बी-12 की कमी का संकेत हो सकता है।

विज्ञापन

2. थकान और कमजोरी- विटामिन बी-12 की कमी से शरीर में एनर्जी की कमी हो सकती है, जिससे आप हमेशा थका हुआ महसूस करते हैं।

3. सिरदर्द और चक्कर आना- यह विटामिन शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। अगर शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है, तो आपको इससे एनीमिया हो सकता है। खून कम होने से सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या बढ़ जाती है।

विज्ञापन

4. पैरों की उंगलियों में दर्द और झुनझुनी- इस विटामिन की कमी से नसों में समस्या हो सकती है, जिस कारण हाथ-पैरों में झुनझुनी और दर्द महसूस हो सकता है।

विज्ञापन

5. मेंटल हेल्थ पर असर- अगर आपके शरीर में इस विटामिन की कमी है, तो ब्रेन पर भी असर पड़ता है। विटामिन बी-12 की कमी होने से भूलने की समस्या होना सबसे कॉमन है।

एक्सपर्ट एडवाइस

डॉक्टर सुरभि जैन कहती हैं कि चीजें भूलना, नाम भूलना, कोई जगह याद न रख पाना या फिर मामूली और रोजमर्रा की चीजों को कहीं रखकर भूल जाना भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का संकेत होता है। हमें इन सभी संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासतौर पर अगर ऐसा रोज होता है, तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। यह इशारा है कि हमारे शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो रही है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ