हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Oral Cavity भी विटामिन बी-12 के कम होने का संकेत, ये 3 लक्षण बड़े गंभीर

Vitamin B-12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी-12 कम हो जाए, तो हमारा शरीर पहले से ही कुछ संकेत देने लगता है। ओरल कैविटी, जिसमें मुंह के अंदर दिखने वाले ये 3 लक्षण बड़े गंभीर होते हैं, जिसे नजरअंदाज करना सही नहीं है।

विज्ञापन
Vitamin B-12 Deficiency

Vitamin B-12 Deficiency: हमारा शरीर तरह-तरह के विटामिनों की मदद से सेहतमंद रहता है। हर विटामिन की अपनी एक विशेषता होती है, जैसे विटामिन-सी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। विटामिन-ए आंखों के लिए जरूरी होता है, ई से स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है। विटामिन बी-12 सभी विटामिनों में से सबसे अधिक महत्वपूर्ण और जरूरी माना जाने वाला तत्व है। शरीर में अगर यह विटामिन कम हो जाए, तो मुंह के अंदर भी कुछ संकेत दिखाई देते हैं, जिसे ओरल कैविटी कहते हैं।

ओरल कैविटी क्या है?

ओरल कैविटी का मतलब मुंह के अंदर जीभ से लेकर दांत और गले तक का हिस्सा है, जिसमें कोई दिक्कत होना। विटामिन बी-12 कम होने पर आपके मुंह के अंदर कुछ संकेत दिखाई देते हैं, जो इसकी कमी का लक्षण होता है। ओरल कैविटी का काम खाना चबाना, स्वाद लेना, निगलना और सूंघना है। इसके अलावा, बोलना भी ओरल कैविटी के हिस्से आता है।

Vitamin B-12 की कमी के संकेत

1. मुंह में सूजन

विज्ञापन

विटामिन बी-12 की कमी से आपके मुंह के अंदर जलन के साथ सूजन भी आ सकती है। यह आमतौर पर आपकी जीभ, मसूड़े और मुंह की अंदर की त्वचा पर दिखाई देती है। हमेशा मुंह सूखना भी इसकी कमी का एक लक्षण है।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

2. जीभ का रंग बदलना

शरीर में बी-12 की कमी होती है, तो जीभ का रंग हल्का हो जाता है। इसकी वजह से जीभ पर दरारें भी दिखाई दे सकती हैं, जो खाने-पीने में परेशानी पैदा कर सकती हैं। यह लक्षण अक्सर विटामिन बी-12 की गंभीर कमी की ओर इशारा करता है।

विज्ञापन

3. मुंह में घाव या अल्सर

अगर आपकी बॉडी में विटामिन बी-12 की कमी है, तो इसके कारण मुंह के अंदर घाव और अल्सर बन सकते हैं, जो खाने और बोलने में कठिनाई पैदा कर सकते हैं। इन घावों में कई बार गंभीर दर्द भी होता है।

विज्ञापन

विटामिन बी-12 के अन्य संकेत

  • शरीर में थकावट या कमजोरी होना।
  • मांसपेशियों में दर्द होना।
  • स्ट्रेस या मानसिक तनाव होना।
  • चक्कर आना।

क्या खाने से बढ़ेगा विटामिन बी-12?

आपको अपनी डाइट में सुधार करने की जरूरत होती है। इसके लिए आप मांस, मछली, अंडे, दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का इनटेक बढ़ा सकते हैं। वेजिटेरियन लोग पालक, चुकंदर, मशरूम, हरी पत्तेदार सब्जियां और अनार और कीवी जैसे फल भी खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola