Vitamin B12 Ke Lakshan: आजकल लाइफस्टाइल इतनी बदल गई है कि शरीर को सही तरह से आराम नहीं मिल पाता. थकान की वजह से खाने-पीने का भी मन नहीं करता, जिसकी वजह से विटामिन B12 की कमी तेजी से बढ़ रही है. यह विटामिन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, तंत्रिका तंत्र को हेल्दी रखने और डीएनए बनाने में अहम भूमिका निभाता है. अगर शरीर में इसकी कमी लंबे समय तक बनी रहे तो यह न केवल कमजोरी बल्कि नसों और दिमाग से जुड़ी गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकती है. इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि विटामिन बी12 की कमी को हल्के में बिल्कुल नहीं लेना चाहिए. इससे कई तरह की परेशानी हो जाती है, लेकिन वक्त पर ध्यान देना जरूरी है वरना परेशानी हो जाती है.
इसे भी पढ़ें- कब्ज में केला क्यों नहीं खाना चाहिए? यहां जानिए पेट साफ करने के देसी तरीके
विटामिन B12 की कमी से क्या होता है?
विटामिन B12 की कमी होने पर शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने वाली लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण प्रभावित होने लगता है. इसके कारण एनीमिया, थकान, याददाश्त कमजोर होना और नसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. अगर लंबे समय तक इस कमी का इलाज न किया जाए तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है.
किन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज
अगर आपको कुछ लक्षण नजर आ रहे हैं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. गंभीर स्थिति होने पर डॉक्टर से बात करें और अपना पूरा इलाज करवाएं.
- कमजोरी होना
- हाथ-पैरों में झनझनाहट होना
- याददाश्त कमजोर होना
- बार-बार चक्कर आना
- रंग पीला पड़ना
विटामिन B12 की कमी के 5 लक्षण | Vitamin b12 Deficiency Diseases Symptoms
कमजोरी महसूस होना- इस दौरान शरीर को थकान होती है और आराम करने के बाद भी कुछ करने का मन नहीं करता. जरा सी मेहनत करने के बाद थकान हो जाती है, जो विटामिन B12 की कमी का संकेत हो सकता है.
हाथ-पैरों में झनझनाहट होना- विटामिन B12 नसों को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जिसकी कमी होने पर हाथों और पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन या सुई चुभने जैसा एहसास हो सकता है. यह लक्षण लगातार बना रहे तो एक बार डॉक्टर से बात करें.
याददाश्त कमजोर होना- इस दौरान इंसान बातें भूलने लगता है और याददाश्त कमजोर होने लगती है. कई बार लोग इसे सामान्य भूलने की आदत समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए.
मुंह में छाले होना– विटामिन B12 की कमी से जीभ लाल, चिकनी और दर्दयुक्त हो सकती है. इसके अलावा, मुंह में बार-बार छाले होना या जलन महसूस होना भी इस कमी का लक्षण हो सकता है.
किन लोगों में B12 की कमी का खतरा ज्यादा होता है?
- शाकाहारी या वीगन डाइट लेना
- 50 साल से ज्यादा होना
- पेट या आंत से जुड़ी बीमारी होना
- एसिडिटी की दवाएं लेना
- पाचन कमजोर होना
विटामिन B12 की कमी कैसे पूरी करें?
- दूध और दही को आहार में करें शामिल
- पनीर से बनी डिशेज तैयार करें
- अंडे को करें शामिल
- मछली को हिस्सा बनाएं
- चिकन से बनी चीजें खाएं
- लीन मीट खाएं
इसे भी पढ़ें- क्या लिवर में पथरी होती है? स्टेज 1 में दिखने वाले शुरुआती संकेत जानिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
3 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
5 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
6 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
8 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
9 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
12 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
12 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines