विटामिन बी12 की कमी से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताए 5 लक्षण जिसे नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

Vitamin B12 Deficiency: जब शरीर में विटामिन की कमी होती है तो हाथ-पैरों में झनझनाहट पैदा होने लगती है. इस दौरान बार-बार चक्कर आना भी विटामिन बी12 की कमी होती है, जिसकी वक्त पर पहचान करना बहुत ही जरूरी है.

Vitamin B12 Deficiency

विटामिन B12 की कमी से क्या होता है?

Vitamin B12 Ke Lakshan: आजकल लाइफस्टाइल इतनी बदल गई है कि शरीर को सही तरह से आराम नहीं मिल पाता. थकान की वजह से खाने-पीने का भी मन नहीं करता, जिसकी वजह से विटामिन B12 की कमी तेजी से बढ़ रही है. यह विटामिन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, तंत्रिका तंत्र को हेल्दी रखने और डीएनए बनाने में अहम भूमिका निभाता है. अगर शरीर में इसकी कमी लंबे समय तक बनी रहे तो यह न केवल कमजोरी बल्कि नसों और दिमाग से जुड़ी गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकती है. इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि विटामिन बी12 की कमी को हल्के में बिल्कुल नहीं लेना चाहिए. इससे कई तरह की परेशानी हो जाती है, लेकिन वक्त पर ध्यान देना जरूरी है वरना परेशानी हो जाती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

विटामिन B12 की कमी से क्या होता है?

विटामिन B12 की कमी होने पर शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने वाली लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण प्रभावित होने लगता है. इसके कारण एनीमिया, थकान, याददाश्त कमजोर होना और नसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. अगर लंबे समय तक इस कमी का इलाज न किया जाए तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है.

किन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज

अगर आपको कुछ लक्षण नजर आ रहे हैं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. गंभीर स्थिति होने पर डॉक्टर से बात करें और अपना पूरा इलाज करवाएं.

विज्ञापन
  • कमजोरी होना
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट होना
  • याददाश्त कमजोर होना
  • बार-बार चक्कर आना
  • रंग पीला पड़ना

विटामिन B12 की कमी के 5 लक्षण | Vitamin b12 Deficiency Diseases Symptoms

कमजोरी महसूस होना- इस दौरान शरीर को थकान होती है और आराम करने के बाद भी कुछ करने का मन नहीं करता. जरा सी मेहनत करने के बाद थकान हो जाती है, जो विटामिन B12 की कमी का संकेत हो सकता है.
हाथ-पैरों में झनझनाहट होना- विटामिन B12 नसों को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जिसकी कमी होने पर हाथों और पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन या सुई चुभने जैसा एहसास हो सकता है. यह लक्षण लगातार बना रहे तो एक बार डॉक्टर से बात करें.
याददाश्त कमजोर होना- इस दौरान इंसान बातें भूलने लगता है और याददाश्त कमजोर होने लगती है. कई बार लोग इसे सामान्य भूलने की आदत समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए.
मुंह में छाले होना– विटामिन B12 की कमी से जीभ लाल, चिकनी और दर्दयुक्त हो सकती है. इसके अलावा, मुंह में बार-बार छाले होना या जलन महसूस होना भी इस कमी का लक्षण हो सकता है.

किन लोगों में B12 की कमी का खतरा ज्यादा होता है?

  • शाकाहारी या वीगन डाइट लेना
  • 50 साल से ज्यादा होना
  • पेट या आंत से जुड़ी बीमारी होना
  • एसिडिटी की दवाएं लेना
  • पाचन कमजोर होना

विटामिन B12 की कमी कैसे पूरी करें?

  • दूध और दही को आहार में करें शामिल
  • पनीर से बनी डिशेज तैयार करें
  • अंडे को करें शामिल
  • मछली को हिस्सा बनाएं
  • चिकन से बनी चीजें खाएं
  • लीन मीट खाएं

इसे भी पढ़ें- क्या लिवर में पथरी होती है? स्टेज 1 में दिखने वाले शुरुआती संकेत जानिए 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ