विटामिन B12 शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. यह रेड सेल्स, नर्वस सिस्टम के कामकाज और शरीर की कई जरूरी प्रोसेस में अहम भूमिका निभाता है. अगर इसकी कमी हो जाए तो शुरुआत में थकान या कमजोरी जैसी सामान्य परेशानी हो सकती है. लंबे वक्त तक कमी रहने पर नसों और दिमाग से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. NCBI की एक रिसर्च में विटामिन बी12 की कमी के पीछे सिर्फ खान-पान ही जिम्मेदार नहीं होता है. शरीर में इस विटामिन का ठीक से न होना, कुछ बीमारियां, दवाएं और सर्जरी भी इसकी कमी का कारण बन सकती हैं. इसलिए वक्त रहते इसकी कमी पर ध्यान दें और विटामिन की कमी को दूर करें.
इसे भी पढ़ें- हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए बेहद जरूरी हैं ये 5 फीचर्स, खरीदने से पहले जान लें पूरी डिटेल
विटामिन B12 की कमी होने पर क्या होता है?
B12 की कमी हर इंसान में अलग तरह से दिखाई दे सकती है. इसके संकेतों में बिना वजह थकान, कमजोरी, खून की कमी, हाथ-पैर में झनझनाहट या सुन्नपन, चलने-बैलेंस में परेशानी और ध्यान लगाने या याददाश्त से जुड़ी दिक्कतें शामिल हो सकती हैं. कुछ लोगों में जीभ में सूजन या जलन और आंखों से जुड़ी समस्याएं भी देखी जा सकती हैं. सिर्फ एनीमिया न होने का मतलब यह नहीं है कि B12 की कमी नहीं हो सकती.
विटामिन B12 की कमी के 5 अहम कारण
- शरीर में B12 का ठीक से न मिलना- सिर्फ B12 वाला खाना खाना ही काफी नहीं है, शरीर का उसे हजम करना भी जरूरी है. पेट या आंत से जुड़ी कुछ समस्याओं में B12 का आसानी से नहीं बनता और पचता इसलिए लोगों को दिक्कत होने लगती है.
दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल- कुछ दवाएं भी इस विटामिन का रिस्क बढ़ा देती है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि इन दवाओं का इस्तेमाल करने वाले हर इंसान में B12 की कमी होगी.
पेट या आंत की सर्जरी होना- कुछ सर्जरी में विटामिन डी की कमी हो जाती है. खासकर पेट से जुड़ी सर्जरी के बाद विटामिन बी12 का खतरा बढ़ सकता है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ परेशानियों में ऐसे मरीजों को लंबे समय तक B12 दवा की जरूरत पड़ सकती है. - उम्र करती है इफेक्ट- वक्त के साथ-साथ विटामिन बी12 की कमी होने लगती है. अगर वक्त रहते इसपर ध्यान न दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए अपना टेस्ट कराते रहें और डाइट में विटामिन बी12 की मात्रा का ध्यान रखें.
- डाइट में B12 की कमी- विटामिन बी12 का सबसे अच्छा स्रोत एनिमल फूड्स हैं, जिसमें मीट एग और दूध वगैरा शामिल होता है. आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें और विटामिन की कमी को दूर करें.
इसे भी पढ़ें- नाक से लगातार खून बहना किस कैंसर की तरफ करता है इशारा? समझिए वो 3 रेड फ्लैग लक्षण जिन्हें लोग कर देते हैं इग्नोर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
छोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
2 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
4 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
7 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
10 hrs agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
1 day agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
1 day agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- NCBI
First published on:
Know More: Editorial Guidelines