Vitamin B-12 and D Benefits: इन दिनों लोग विटामिन डेफिशियेंसी की समस्या से सबसे अधिक जूझ रहे हैं। इन विटामिनों में विटामिन बी-12 और डी सबसे कॉमन विटामिन्स हैं, जो सबसे ज्यादा जरूरी और अहम तत्व हैं। इसकी कमी होने से शरीर कमजोर हो जाता है और आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इन दोनों विटामिनों का घुलनशील यानी सॉल्यूबल न्यूट्रिएंट कहा जाता है। इसका मतलब यह होता है कि ये शरीर में पानी के साथ ही मौजूद रहते हैं। इन दोनों विटामिनों को एक-दूसरे का पूरक भी माना जाता है। इन दोनों विटामिनों की हमारे शरीर को रोजाना जरूरत होती है, इसलिए हमारी डेली डाइट में भी इनके सोर्स होना जरूरी है। कुछ लोग इन दोनों विटामिनों के सप्लीमेंट्स भी खाते हैं ताकि शरीर में इसकी कमी को पूरा किया जा सके। मगर इन्हें लेने का भी एक सही तरीका होता है, क्या आप जानते हैं? इस रिपोर्ट में जानिए।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर प्रियंका सेहरावत बताती हैं कि इन दोनों विटामिनों की पूर्ति के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी होना भी जरूरी है, इसलिए खाली पेट इनके सप्लीमेंट्स को खाने से बचें। नाश्ते के बाद इन्हें खाना सही रहेगा। विटामिन बी-12 ऐसा न्यूट्रिएंट है, जिसकी कमी पूरी करने के लिए आपको शरीर में विटामिन-सी की भी जरूरत होती है। विटामिन-सी खाली पेट लिया जा सकता है। कई रिपोर्ट्स इस बात का खुलासा भी करती हैं कि विटामिन सी और बी-12 साथ लेने से इन दोनों की पूर्ति सही से हो पाती है।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
विटामिन-डी कब लें?
विटामिन-डी को हम दिन में किसी भी समय ले सकते हैं, लेकिन यदि इसे खाने के साथ लिया जाए तो इसका अब्जोर्पशन सही से होगा, खासकर जब आपके भोजन में फैट मौजूद हो तो यह फायदेमंद रहेगा। विटामिन-डी सप्लीमेंट को भी खाली पेट नहीं लेना चाहिए। हालांकि, विटामिन-डी के लिए विटामिन-ए भी चाहिए होता है लेकिन इस विटामिन के लिए आपको सप्लीमेंट लेने की आवश्यकता नहीं है। विटामिन-ए मांसहारी भोजन और डेयरी फूड्स के सेवन से ही मिल जाता है।
photo credit-freepik
विटामिन बी-12 के लाभ
एनर्जी लेवल बढ़ाए।
नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखें।
एनीमिया की रोकथाम।
मूड को बेहतर बनाने में मदद करें।
मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती दें।
Vitamin-D के लाभ
हड्डियों और दांतों को मजबूत दें।
इम्यून सिस्टम को मजबूत करें।
मूड और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करें।
कैल्शियम का अब्जोर्पशन बढ़ता है।
हेयर फॉल की समस्या से बचें।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
1 hr agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
2 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
4 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
6 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
20 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
21 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
22 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines