शरीर में कौन से संकेत बताएंगे कि कम है विटामिन बी-12? कब डॉक्टर से मिलना जरूरी

Vitamin B-12 Symptoms: सही खानपान और अच्छी लाइफस्टाइल से विटामिन बी-12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। इस तत्व की कमी से इंसान खून की कमी से लेकर न्यूरो प्रॉब्लम्स से जूझ सकते हैं। जानिए किन संकेतों से पता लगेगा कि शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है।

Vitamin B-12

Vitamin B-12 Symptoms: शरीर को हर प्रकार के तत्वों की जरूरत होती है ताकि स्वस्थ रह सके। इन तत्वों में विटामिन, मिनरल और कैल्शियम शामिल होते हैं। विटामिन बी-12 इनमें से सबसे ज्यादा प्रमुख विटामिन है, जिसकी कमी इंसान को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। विटामिन बी-12 का काम शरीर में लाल खून के सेल्स को बढ़ाना है। इस विटामिन के कम होने से शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई स्लो हो जाती है। ऐसे में आपको यह समझना जरूरी है कि कब शरीर में इस विटामिन की कमी हो रही है। ये संकेत बताएंगे कि विटामिन बी-12 कम है।

विज्ञापन

विटामिन बी-12 कम होने के संकेत

1. कमजोरी होना

विज्ञापन

शरीर में ताकत की कमी होना, कमजोरी होना या बिना काम किए थकावट होना भी विटामिन बी-12 की कमी का संकेत है। यह एक सामान्य लक्षण है, जिसे समझना आसान है।

विज्ञापन

2. व्यवहार में बदलाव

अगर आप जरूरत से ज्यादा गुस्सैल, चिड़चिड़े या फिर मानसिक रूप से खुद को थका हुआ मान रहे हैं, तो यह भी इशारा है कि शरीर में विटामिन बी-12 कम हो गया है। स्ट्रेस और डिप्रेशन से भी इसका पता लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

3. आंखें

अगर आपको देखने में समस्या हो रही है जैसे धुंधलापन होना, कम दिखना और आंख के अंदर नीचे वाले हिस्से का रंग फीका पड़ना भी विटामिन बी-12 का संकेत है। आंखों में सूखापन भी इसका एक लक्षण है।

विज्ञापन

4. त्वचा का रंग

आंखों के साथ-साथ स्किन का पीला पड़ना भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का एक संकेत है। त्वचा का बेजान होना भी इस तत्व की कमी का संकेत है।

विज्ञापन
Vitamin B12 Deficiency

Photo Credit- Freepik

5. दिल की धड़कनों का तेज होना

विज्ञापन

इसे समझने के लिए आपको चलने या फिर थोड़ी सी सीढ़ियां चढ़ने के बाद सांस फूलना, दिल की धड़कनों का नॉर्मल से तेज होना, जैसे संकेत शामिल हैं। अगर आप इस स्थिति में हैं, तो आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

6. चीजें भूलना

विज्ञापन

जी हां, शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से इंसान को भूलने की आदत लग जाती है। यह रोजमर्रा की जिंदगी में किए जाने वाले काम जैसे किसी चीज को कहीं रखकर भूल जाना शामिल है।

7. हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द

विज्ञापन

अगर आपको नियमित रूप से हड्डियों में दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो रहा है, तो यह गंभीर है। विटामिन बी-12 हमारी हड्डियों के लिए जरूरी होता है। इस संकेत को नजरअंदाज न करें।

कब जाएं डॉक्टर के पास?

अगर आपको कमजोरी के साथ भूख नहीं लग रही है या आप लगातार बीमार रहते हैं और ऊपर बताए गए संकेतों को महसूस कर रहे हैं, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें और इलाज शुरू करवाएं। आप चाहें, तो उससे पहले खून की जांच करवा सकते हैं, जिससे आपको शरीर में ब्लड काउंट और प्लेटलेट्स की जानकारी भी मिल जाएगी।

विज्ञापन

घरेलू उपाय

हालांकि, स्थिति गंभीर हो तो मेडिकल हेल्प लगेगी लेकिन खाने-पीने की कुछ चीजों से भी इस विटामिन की पूर्ति की जा सकती है। जैसे- पालक, चुकंदर, संतरा, अंजीर, मुनक्का और डेयरी फूड्स।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ