---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Vitamin B12 Deficiency की तरफ इशारा करते हैं पिगमेंटेशन समेत 5 संकेत; डॉक्टर से जानें क्या खाना है, क्या नहीं?

Vitamin B12 Deficiency: हमारे शरीर के लिए विटामिन बहुत जरूरी होता है। विटामिन बी-12 सभी विटामिनों में से एक तत्व है। इसकी कमी होने से शरीर को कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस विटामिन को लेकर डॉक्टर क्या बताते हैं।

---विज्ञापन---

Vitamin B12 Deficiency: शरीर में विटामिन-12 की कमी होने से आप गंभीर रोगों की चपेट में आ सकते हैं। यह विटामिन अन्य विटामिनों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस विटामिन से शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है, जो खून को बढ़ाने में मदद करता है। इस विटामिन की कमी होने से शरीर के नर्वस सिस्टम पर नकारात्मक असर पड़ता है, जो सबसे ज्यादा जोखिमभरी स्थिति है। इस विटामिन के कम होने से खून से संबंधित रोग भी हो सकते हैं, जैसे कि एनीमिया और ऑटोइम्यून डिजीज। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर अंकुर सरीन, एक जाने-माने डॉक्टर हैं, जो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों के साथ सेहत और उससे जुड़ी बीमारियों व बचाव के बारे में बताते रहते हैं। उन्होंने बताया कि भारत में विटामिन बी-12 की कमी होना एक आम बीमारी बन गई है। इसलिए हमें समय से पहले ही इसके शुरुआती संकेतों को समझने की जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Vitamin B-12 की कमी के संकेत

1. पिगमेंटेशन- इसमें आपको कोहनी और पैरों के जॉइंट्स वाले इलाकों में पीलापन दिखना। नकल्स (Knuckles) का रंग पीला या काला दिखाई देना शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का संकेत है।

---विज्ञापन---

2. सफेद धब्बे- अगर आपके फेस पर या स्किन पर किसी भी जगह सफेद रंग के धब्बे उभरे-उभरे दिखाई दे रहे हैं, तो यह भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का संकेत है।

3. पेल आईज- इसमें आपकी आंखों का सफेद भाग पीला दिखाई देता है। हालांकि, यह संकेत कई बार लिवर की खराबी का संकेत भी होता है, मगर लिवर के खराब होने के पीछे भी विटामिन बी-12 की कमी एक वजह हो सकती है।

---विज्ञापन---
Vitamin B12 Deficiency

photo credit-freepik

4. ड्राई स्किन- विटामिन बी-12 की कमी के कारण स्किन बिल्कुल ड्राई और रूखी हो जाती है। कई बार स्किन से हल्की-हल्की स्किन भी निकलने लगती है। यह भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का संकेत होता है।

5. हेयर लॉस- बालों का झड़ना, समय से पहले ही सफेद होना या बेजान बाल भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का एक संकेत होता है। इसके अलावा, डॉक्टर सरीन ने बताया कि पैरों में झनझनाहट होना और सुन्नता महसूस करना भी विटामिन बी-12 की कमी की ओर इशारा करते हैं।

---विज्ञापन---

क्या खाने से बढ़ेगा Vitamin B-12?

डॉक्टर सरीन ने नॉनवेज और वेजिटेरियन, दोनों फूड्स के बारे में बताया है, जो शरीर में विटामिन बी-12 की कमी पूरी कर सकते हैं। शाकाहारी लोग डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे कि दूध, दही, पनीर और चीज नियमित रूप से खा सकते हैं। फोर्टिफाइड सीरियल्स का सेवन करने से भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी दूर की जा सकती है। बादाम, सोयाबीन, दालें, हरी सब्जियां और सभी प्रकार के मौसमी फलों का सेवन करने से भी शरीर में विटामिन बी-12 भर जाएगा।

नॉनवेजिटेरियन्स अपनी डाइट में शाकाहारी आइटम्स के साथ चिकन, अंडे, मीट और सीफूड को शामिल कर सकते हैं। रोजाना 2 अंडे खाना भी लाभदायक होता है। सैल्मन, टूना और फैटी फिश खा सकते हैं।

---विज्ञापन---

क्या न खाएं?

प्रोसेस्ड और जंक फूड कम से कम खाएं।
अत्यधिक शराब पीने से बचें।
अत्यधिक कैफीन का सेवन बंद करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 20, 2025 12:05 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola