21 दिनों तक साथ खाएं ये दो फल, बढ़ जाएगा विटामिन बी-12 का लेवल

Vitamin B12 Foods: हमारे शरीर को हेल्दी रहने के लिए हर प्रकार के पौष्टिक तत्वों की जरूरत होती है, जिनमें विटामिन बी-12 सबसे अहम तत्व है। अगर आप भी इसकी कमी से जूझ रहे हैं, तो केले के साथ खाएं इस फल का कॉम्बिनेशन। कुछ ही दिनों में पूरी हो जाएगी विटामिन बी-12 की कमी।

banana for vitamin b12

फोटो क्रेडिट-META AI

Vitamin B12 Foods: विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए सबसे अहम तत्वों में से एक है। इस विटामिन की कमी होने से आप गंभीर रोगों की चपेट में आ सकते हैं। विटामिन बी-12 कम होने से शरीर में डीएनए का विकास प्रभावित होता है। विटामिन बी-12 की कमी से आपको एनीमिया हो सकता है। अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस विटामिन की कमी उन लोगों में होती है, जो शाकाहारी होते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शाकाहारी फूड्स के मुकाबले मांसाहारी भोजन में बी12 अधिक पाया जाता है। हम आपको अपनी रिपोर्ट के माध्यम से बताएंगे कि फल के इस कॉम्बिनेशन को खाने से 21 दिनों में शरीर के अंदर विटामिन बी-12 बनने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विटामिन बी-12 की पूर्ति के लिए साथ खाएं ये 2 फल

केले और अंगूर को साथ खाने से मिलेगा विटामिन बी-12। जी हां, केला अपने आप में ही विटामिन बी-12 का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। केले में कैल्शियम, पोटेशियम और फॉस्फोरस होता है। केला हमारी हड्डियों को मजबूती देता है और इम्यूनिटी को भी स्ट्रॉन्ग करता है। वहीं, अंगूर में विटामिन-सी होता है। विटामिन-सी भी इम्यूनिटी के साथ-साथ शरीर में बी-12 की ग्रोथ में मदद करता है। विटामिन-सी के साथ विटामिन बी-12 का अवशोषण बेहतर तरीके से होता है। अंगूर मिनरल्स का भी सोर्स है, जो हार्ट हेल्थ समेत ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। ऐसे में अगर आपको भी शरीर को तंदरुस्त रखना है, तो 21 दिनों तक रोजाना खाएं केले और अंगूर।

Banana for vitamin b12

फोटो क्रेडिट-META AI

विज्ञापन

कैसे साथ खाएं अंगूर और केले?

वैसे तो, दोनों फलों का ph स्तर अलग होता है। इसलिए इन्हें साथ मिलाकर खाने से पहले एक बार टेस्ट जरूर कर लें। इसके लिए आप एक दिन इसे खाकर देख सकते हैं, अगर पाचन क्रिया प्रभावित नहीं होती है, तो इन्हें साथ खाना शुरू कर दीजिए। अगर आपको पाचन से संबंधित परेशानियां रहती हैं, तो दोनों को साथ खाने से परहेज करें। ध्यान रहे, आपको दोनों फलों को खाली पेट बिल्कुल नहीं खाना है।

और क्या खा सकते हैं?

विटामिन बी-12 का लेवल बढ़ाने के लिए संतरा, केला, कीवी और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का सेवन भी किया जा सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ