बॉडी में Vitamin B-12 की कमी के ये 3 संकेत सबसे अलग, जानें किस जड़ी-बूटी को खाने से होगा फायदा?

Vitamin B-12 Benefits: बॉडी में विटामिन बी-12 की कमी होने पर आपको कुछ संकेत मिलते हैं, जिन्हें इग्नोर करना बिल्कुल सही नहीं है। आइए आपको कुछ संकेतों के बारे में बताते हैं और आयुर्वेदिक तरीके से कैसे इसकी कमी दूर की जा सकती है।

Vitamin B-12 Deficiency

Vitamin B-12 Deficiency

Vitamin B-12 Benefits: विटामिन बी-12 शरीर के लिए सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण पोषक तत्व माना जाता है, जो नर्वस सिस्टम के कार्यों को करने में मदद करता है। इस विटामिन की मदद से ही शरीर में ब्लड प्रोडक्शन होता है और डीएनए भी बनता है। विटामिन बी-12 की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन बी-12 वाटर सॉल्यूबल विटामिन है जो शरीर में दैनिक कार्यों को करने में भी अपनी भूमिका अदा करता है। आइए हम आपको इस विटामिन की कमी के 3 अलग संकेत बताते हैं।

विज्ञापन

Vitamin B-12 की कमी के 3 संकेत

1. तनाव- अभ्यास योगशाला दिल्ली का योग केंद्र है, उन्होंने अपने इंस्टा पेज पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने से भयंकर रूप से तनाव की समस्या होने लगती है।

विज्ञापन

2. नींद न आना- अगर शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो रही है, तो आपको रात के समय जल्दी नींद नहीं आएगी या फिर आपका स्लीपिंग पैटर्न बिल्कुल बिगड़ जाएगा। यह विटामिन शरीर के महत्वपूर्ण तत्वों की पूर्ति के लिए भूमिका निभाता है, जिसमें नींद वाला हार्मोन भी शामिल है।

विज्ञापन

3. जोड़ों और घुटनों में दर्द- शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो जाए तो इंसान के जोड़ों में भयानक दर्द और घुटनों में भी तेज दर्द होने लगता है। कई बार शरीर के जॉइंट्स में से कट-कट की आवाज आना भी इस विटामिन के कम होने का लक्षण होता है।

अन्य संकेत

  • थकावट और कमजोरी होना।
  • नाखूनों का रंग पीला होना और खुरदुरे नाखून।
  • बालों का झड़ना।
  • स्किन के रंग में अंतर आना।
  • आंखों के सफेद भाग में पीला रंग होना।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhyasa yogshala (@abhyasa.yogshala)

विज्ञापन

इस जड़ी-बूटी को खाने से मिलेगा फायदा

शतावरी ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसे रोजाना खाने से आपके शरीर में विटामिन बी-12 की पूर्ति हो सकती है। यह एक नेचुरल और आयुर्वेदिक तरीका है शरीर में इस न्यूट्रिएंट की कमी को पूरा करने का। साथ ही, इसे कोई भी आराम से ले सकता है। इसे खाने के लिए आपको 1 चम्मच देसी घी में शतावरी के चूरन को मिलाना है और 1 गिलास दूध के साथ लेना है। आप इसे रात के समय लेंगे तो ज्यादा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ