Swollen Veins Problem: क्या आपके पैरों पर भी नीली-हरी या बैंगनी धारियां दिखती हैं, नसें उभरी हुई नजर आती हैं और ऐसा लगता है जैसे नसें मकड़ी के जाल की तरह उलझ गई हैं? अगर हां, तो यह दिक्कत वेरिकोज वेन्स हो सकती हैं. वेरिकोज वेन्स ऐसी दिक्कत है जिसमें स्किन की सतह पर नसें उभरी हुई दिखाई देती हैं. हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के अनुसार, वेरिकोज वेन्स ज्यादातर पैरों में होती हैं. 50% मामलों में यह दिक्कत परिवारों में दिखती हैं जहां नसों की कमजोरी परिवार में जेनेटिकली नजर आती है. इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान भी वेरिकोज वेन्स की दिक्कत दिखती है जिसमें ब्लड वॉल्यूम बढ़ता है और नसें चौड़ी होने लगती हैं. ऐसे में यहां जानिए हार्वर्ड के अनुसार, वेरिकोज वेन्स के क्या लक्षण (Varicose Veins Symptoms) होते हैं और इसे किस तरह मैनेज किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – किन लोगों को हो सकती है नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की बीमारी? जानिए क्या हैं इसके रिस्क फैक्टर्स
वेरिकोज वेन्स के क्या लक्षण होते हैं
पैरों में वेरिकोज वेन्स ज्यादातर पैरों के एंकल्स पर या काल्फ के पीछे नजर आती हैं. इस दिक्कतें में नसें फूली हुई, सूजी हुई, नीली, बैंगनी और मुड़ी-तुड़ी नजर आती हैं. कुछ लोगों को वेरिकोज वेन्स में ज्यादा दिक्कत नहीं होती है लेकिन कुछ लोगों को ये लक्षण महसूस हो सकते हैं-
- पैरों में हल्का दर्द रहना
- पैरों में दबाव महसूस होना, पैरों का भारी महसूस होना
- पैरों का सूजन जाना
- डैमेज्ड नसों के पास खुजली होना
नसों की क्रोनिक वीनस इनसफिशिएंसी में नसों में खून का प्रवाह धीमा हो सकता है, त्वचा रूखी हो सकती है, रैशेज पड़ सकते हैं, त्वचा भूरी हो सकती है या खुला घाव बन सकता है. इसके अलावा, प्रभावित नसों के अंदर खून का थक्का बन सकता है. इस कंडीशन को थ्रोमबॉसिस कहते हैं.
सामान्यतौर पर कहा जा सकता है कि दिन के अंत तक वेरिकोज वेन्स के लक्षण बिगड़ने लगते हैं, खासकर अगर दिनभर खड़ा रहा जाए, पीरियड्स हो रहे हों या महिला प्रेग्नेंट हो.
वेरिकोज वेन्स कबतक रहती हैं
वेरिकोज वेन्स एक लॉन्ग टर्म दिक्कत है लेकिन इसके लक्षण आते-जाते रहते हैं. अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो वेरिकोज वेन्स की दिक्कत डिलीवरी के बाद कम हो सकती है, लेकिन यह दिक्कत पूरी तरह जाती नहीं है. इसके अलावा, भविष्य में होने वाली प्रेग्नेंसी में भी यह दिक्कत लौट सकती है.
वेरिकोज वेन्स का इलाज कैसे होता है
- अगर वेरिकोज वेन्स की थोड़ी ही दिक्कत है तो दिनभर पैरों को ऊपर उठाना और उन्हें सहारा देना फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा कंप्रेशन स्टॉकिंग पहनने की लिए दी जा सकती हैं.
- अगर वेरिकोज वेन्स स्किन के बहुत पास चिपकी हैं तो डर्मेटोलॉजिस्ट या वेस्कुरल सर्जन स्क्लेरोथेरैपी या लेजर थेरैपी की सलाह दे सकते हैं.
- जिन लोगों की नसों में खून का थक्का बार-बार जमता है और स्किन पर फोड़े बनते हैं उनकी सर्जरी की जा सकती है.
- कुछ और थेरैपी दी जा सकती हैं, जैसे एंडोवेनस थर्मल एब्लेशन और ट्रांसइलुमिनेटेड पावर फ्लेबोटोमी. इन प्रक्रियाओं में निशान कम बनते हैं.
वेरिकोज वेन्स की दिक्कत से कैसे बचें
वेरिकोज वेन्स की दिक्कत से बचने के लिए नॉर्मल वजन मेंटेन करना जरूरी होता है. लंबे समय तक खड़े रहने से बचना जरूरी है. इसके अलावा, घर में अगर किसी को यह दिक्कत है तो व्यक्ति को समय-समय पर जांच कराते रहनी चाहिए. कई बार डॉक्टर चलते या खड़े होते समय स्पेशलाइज्ड स्टॉकिंग पहनने की सलाह भी देते हैं. इन स्टॉकिंग से खून का थक्का नहीं जमता है और नसों पर दबाव भी कम पड़ता है.
यह भी पढ़ें – किडनी फेल होने लगती है तो शरीर देने लगता है संकेत, जानिए कैसे पहचानें Kidney नहीं कर पा रही ठीक तरह से काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती संकेत कैसे दिखते हैं? ये लक्षण देते हैं धोखा
58 mins agoकिन लोगों को हो सकती है नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की बीमारी? जानिए यहां
6 hrs agoक्या रात में काम करने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? NCBI ने बताया
20 hrs agoक्या टीबी ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoपेट में अटक गई है गैस तो तुरंत कर लें ये 3 योग, बाहर निकल जाएगी Stomach Gas
1 day agoहाई ब्लड प्रेशर शरीर के किन अंगों को कर सकता है खराब? जानिए यहां
1 day agoसर्वाइकल कैंसर की जांच कब और कैसे करानी चाहिए? डॉक्टर ने बताया टेस्ट का नाम
1 day agoबार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
1 day agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
1 day agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - Harvard
First published on:
Know More: Editorial Guidelines