Vajan Ghatane Ke Upay: इस दौर में मोटापा या वजन बढ़ना एक आम समस्या है. आजकल ज्यादातर लोग इस बीमारी से ग्रस्त हैं और वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं. हालांकि, वजन कम करना आसान नहीं है क्योंकि इसकी कोई एक वजह नहीं है, बल्कि गलत खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और अनियमित दिनचर्या की वजह से लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं. ज्यादा वजन बॉडी के हिसाब से बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता और कोई दूसरी बीमारी होने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है जैसे- डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या दिल से जुड़ी बीमारियां आदि. हालांकि, मोटापा लाइलाज बीमारी नहीं है, क्योंकि अगर थोड़ी की देखभाल की जाए तो इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसके लेकर बाबा रामदेव का कहना है कि मोटापा होने की सबसे बड़ी वजह इंसान का खानपान है और अगर वो इसमें सुधार नहीं करता है तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाएगी. इसलिए आप इन टिप्स की मदद से अपने मोटापे को कम करने की कोशिश करें.
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज में कब लेना पड़ता है इंसुलिन इंजेक्शन? जानिए क्या है इस चीज का काम
मोटापा कम करने के लिए क्या खाएं?
- बाबा रामदेव का कहना है कि अगर आपका बहुत ज्यादा वजन हैं और आप इसे कम करना चाहते हैं तो आपको खाने-पीने पर ध्यान देने की जरूरत है. आपको आहार में तला-भुना शामिल करने के बजाय फ्रूट्स खाएं. इसमें आपको वाटरमेलन और अनानास शामिल करना होगा.
- सब्जी में लौकी को शामिल करें, क्योंकि लौकी वजन घटाने में बहुत ही मददगार साबित हो सकती है. हालांकि, इन चीजों के अलावा आपको कुछ और नहीं खाना है. तभी आपका वजन कम होगा, वरना आप परेशान होते रहेंगे.
- फाइबर युक्त चीजें शामिल करें, क्योंकि इससे पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है. पालक, लौकी, तोरई, करेला और पत्ता गोभी जैसी सब्जियां कम कैलोरी वाली होती हैं और इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है.
- आपको अपने आहार में अंकुरित अनाज जरूर शामिल करना चाहिए. अंकुरित मूंग, चना और मेथी जैसे अंकुरित अनाज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इनमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं.
- मोटे अनाज का सेवन करना भी काफी फायदेमंद हो सकता है. बाबा रामदेव के अनुसार गेहूं के साथ-साथ आपको जौ, बाजरा और रागी को भी डाइट में शामिल करना चाहिए. इन अनाजों में फाइबर अधिक होता है, जिससे पाचन बेहतर रहता है और वजन कम होने लगता है.
इसे भी पढ़ें- आज ही बदलें खौलती हुई चाय पीने की आदत, वरना घेर सकता है फूड पाइप का कैंसर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
20 mins agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
56 mins agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
15 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
17 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
19 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
20 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
23 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines