आयुर्वेदिक वेजाइनल वॉश कैसे तैयार करें? एक्सपर्ट ने बताया खुजली और बदबू से मिलेगा छुटकारा

Yoni Ko Kaise Saaf Rakhe: महिलाओं को वेजाइनल हाइजीन का ख्याल रखना चाहिए. इसके लिए आपको अपने इंटिमेट एरिया की साफ-सफाई करनी होगी. अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो वजाइना में खुजली, इन्फेक्शन और दर्द की समस्या हो सकती है.

Yoni Ko Kaise Saaf Rakhe

ये यूरिन इन्फेक्शन से भी बचाव करता है. Image Credit-News24

Homemade Vaginal Wash: आजकल ज्यादातर महिलाएं अपनी इंटीमेट हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रही हैं. ध्यान ना देने पर खुजली, जलन और बदबू आने लगती है और अब तो कई महिलाओं के लिए ये तमाम समस्याएं आम हो गई हैं. हालांकि, इससे बचने के ल‍िए मह‍िलाएं केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं या कभी-कभी नजरअंदाज भी कर देती हैं. लेकिन, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए और अपनी वेजाइनल हाइजीन पर खास ध्यान देना चाहिए. इसके लिए आयुर्वेद में ऐसे कई नुस्खे दिए हैं जिन्हें अपनाकर इंटीमेट हेल्‍थ को सुधारा जा सकता है. इसको लेकर मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्‍वेता शाह ने अपने एक वीडियो के जरिए आयुर्वेदिक तरीके से योनि धावन को इंटीमेट केयर का आसान तरीका बताया है. इसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं जिसे हाइजीन के लिए अपनाया जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेदिक वेजाइनल वॉश क्या है? | How to Make Ayurvedic Vaginal Wash 

आयुर्वेदिक वेजाइनल वॉश केमिकल-फ्री होता है. इस दौरान किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता और इंटिमेट एरिया को बाहर से साफ किया जाता है. इसे बनाने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाता है ताकि इंटीमेट हेल्थ बेहतर हो सके.

आयुर्वेदिक Vaginal Wash कैसे तैयार करें?

इस वेजाइनल वॉश को घर पर बनाने के लिए आपको नीम, हल्दी और जीरा जैसी चीजों की जरूरत होगी. इसे बनाने के लिए आपको वक्त भी नहीं लगेगा और आप बिना किसी परेशानी से इसे बना लेंगे.

विज्ञापन

सामग्री

  • नीम की पत्तियां- 10
  • हल्दी- 1 चुटकी
  • जीरा-1 छोटा चम्मच
  • पानी- दो कप

विधि

  • सबसे पहले दो कप पानी लें और उबालने के लिए रख दें.
  • फिर पानी में नीम की पत्तियां, हल्दी और जीरा भी डाल दें.
  • अब इसे धीमी आंच पर पांच से सात मिनट के लिए उबालें.
  • गैस बंद कर दें और कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें.
  • बस आपका आयुर्वेदिक Vaginal Wash तैयार है.
  • कैसे इस्तेमाल करें Vaginal Wash? 
  • इस पानी का इस्तेमाल बाहरी हिस्से पर करें.
  • इसका इस्तेमाल दिन में एक बार किया जा सकता है.
  • हाथों से या साफ मग की मदद से हल्के-हल्के साफ करें.

वेजाइना की हाइजीन कैसे रखें?

  • नहाते समय गुनगुने पानी से अपने ऊपरी हिस्सों को धोएं.
  • अगर साबुन इस्तेमाल करना है, तो बिना खुशबू वाला इस्तेमाल करें.
  • वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद हमेशा आगे से पीछे की ओर पोंछें, ताकि बैक्टीरिया न फैलें.
  • मासिक धर्म के दौरान पैड, टैम्पोन या लाइनर को हर 4-5 घंटे में बदलें.
  • दही खाएं और यीस्ट इन्फेक्शन से बचें.  

इसे भी पढ़ें-गिलोय खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? बाबा रामदेव ने बताया Giloy के क्या फायदे हैं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ