गिलोय खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? बाबा रामदेव ने बताया Giloy के क्या फायदे हैं

Giloy Benefits: गिलोय के सेवन से शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. प्लेटलेट्स बढ़ाने से लेकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने तक गिलोय के कौन-कौनसे फायदे हैं यह बता रहे हैं योगगुरु बाबा रामदेव.

BABA RAMDEV Giloy benefits

सुबह खाली पेट गिलोय पीने से क्या होता है?

Giloy Ke Fayde: आयुर्देव में हर रोग का इलाज होता है. योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के अनुसार गिलोय एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है जो अमृत से कम नहीं है. गिलोय के सेवन से शरीर रोगमुक्त हो सकता है. यह एक नहीं बल्कि अनेक बीमारियों को दूर कर सकती है. गिलोय एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-आर्थराइटिक गुण भी होते हैं. वहीं, गिलोय फाइबर से भरपूर है. ऐसे में आप भी अपने खानपान में गिलोय को हिस्सा बना सकते हैं. गिलोय के सेवन से क्या फायदे हैं और गिलोय शरीर को कौन-कौनसे फायदे देती है, जानिए यहां.

गिलोय के क्या-क्या फायदे हैं | Giloy Benefits

बाबा रामदेव कहते हैं कि गिलोय एक नहीं बल्कि अनेक रोगों को दूर कर सकती है. गिलोय का काढ़ा पी लिया जाए तो यह सर्दी, जुकाम, एलर्जी, अस्थमा और फ्लु को भी दूर कर सकता है. इसके फायदे डायबिटीज से लेकर मोटापा कम करने तक में दिखता है. इससे शरीर में होने वाली पोषक तत्वों की कमी भी दूर होती है. आर्थराइटिस और प्लेटलेट्स की दिक्कतों को भी यह दूर करती है. गिलोय के फायदे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में भी नजर आते हैं. बाबा रामदेव कहते हैं कि आप अगर गिलोय का सेवन करते हैं तो आपको कभी बुखार नहीं आएगा.

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए गिलोय

गिलोय, एलोवेरा, पपीते के पत्ते, अनार और कुछ तुलसी के पत्ते लेकर उबालकर काढ़ा तैयार किया जाए तो इससे बुखार और प्लेटलेट्स की दिक्कत दूर हो जाती है. बाबा रामदेव कहते हैं कि इससे तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ते हैं और खून पतला होने की दिक्कत नहीं होती है. बाबा रामदेव कहते हैं कि प्लेटलेट्स की कमी से आपको कैंसर भी हो सकता है. ऐसे में गिलोय प्लेटलेट्स की नेचुरल दवा है.

मोटापा होता है दूर

बाबा रामदेव की सलाह है कि रोजाना गिलोय का जूस पिया जाए तो इससे मोटापा दूर होता है. गिलोय के सेवन से व्यक्ति का वजन नहीं बढ़ता और जिन लोगों का वजन पहले से बढ़ा हुआ है वो तेजी से कम होने लगता है.

जोड़ों का दर्द होगा दूर

अगर आपको आर्थराइटिस की दिक्कत है और आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो गिलोय का सेवन कर सकते हैं. बाबा रामदेव बताते हैं कि गिलोय के अलावा एलोवेरा का जूस या पारिजात हासंसिघार का जूस पीने पर भी आर्थराइटिस ठीक हो सकता है.

दिल की सेहत रहती है अच्छी

वात, पित्त और कफ रोगों में भी गिलोय असरदार है. इसके साथ ही, जो लोग गिलोय का सेवन करते हैं उन्हें दिल की दिक्कतें नहीं होती हैं, ब्लड प्रेशर की दिक्कत नहीं होती है और शरीर का कॉलेस्ट्रोल लेवल नहीं बढ़ता है.

गिलोय का रस कैसे पीते हैं

  • गिलोय के रस (Giloy Juice) को 2 से 3 चम्मच लेकर बराबर पानी में मिलाकर पिया जा सकता है. सुबह उठकर खाली पेट गिलोय का पानी पी लिया जाए तो शरीर को इसके भरपूर फायदे मिलते हैं.
  • गिलोय का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं. काढ़ा बनाने के लिए गिलोय और नीम को मिलाकर पकाकर पी सकते हैं.
  • गिलोय, मुलेठी, 3 से 5 लौंग और मिश्री को साथ मिलाकर आम खांसी-जुकाम में खाया जा सकता है.
  • गिलोय के पाउडर का सेवन भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – सर्दियों में खुद को ठंड से कैसे बचाएं? बाबा रामदेव ने कहा बस एक चम्मच पी लें यह तेल, शरीर में आ जाएगी गर्मी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ