UTI Symptoms: यूटीआई महिलाओं के लिए एक सामान्य बीमारी मानी जाती है, लेकिन यह पुरुषों को भी हो सकती है और उनमें भी उतनी ही गंभीर हो सकती है, जितनी किसी महिला में होती है। UTIका सही समय पर इलाज न करने से इसका सीधा असर हमारी किडनी पर पड़ता है, जिससे संक्रमण, प्रोस्टेट हेल्थ प्रॉब्लम्स या अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। आइए आपको पुरुषों में यूटीआई के संकेतों के बारे में जानते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
नारायणा हेल्थ के डॉक्टर, डॉ. बोपन्ना वेंकेटा, जो यूरोलॉजी एक्सपर्ट हैं, हमें पुरुषों में यूटीआई के शुरुआती संकेतों के बारे में बता रहे हैं। वे कहते हैं पुरुषों में ऐसे इंफेक्शन होना कॉमन है, क्योंकि यह सभी चीजें साफ-सफाई और किसी अन्य बीमारियों के कारण होती हैं।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
ये हैं संकेत
1. पेशाब में जलन- इसमें पुरुष को पेशाब करते समय जलन और दर्द महसूस होता है। जो कि यूटीआई का एक कॉमन साइन है।
2. बार-बार पेशाब आना- अगर आपको बहुत बार पेशाब आ रहा है और पेशाब में कुछ भी असामान्य महसूस हो रहा है, तो यह भी एक संकेत हो सकता है कि आपको UTI इंफेक्शन है।
3. कमजोरी और थकान- यूटीआई होने से मर्दों का शरीर को कमजोर होने लगता है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है। संक्रमण के चलते इनके शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है।
4. पेशाब में खून आना- अगर पेशाब के रंग में बदलाव दिख रहा है या उसमें खून जैसे लाल धब्बे दिख रहे हैं, तो यह भी गंभीर संकेत हो सकता है कि आपको यूटीआई है।
5. पेशाब में बदबू आना- UTI के दौरान पेशाब में एक गंध आती है, जो कि सामान्य नहीं होती है। पेशाब में अजीब और तेज गंध के साथ-साथ गहरा रंग भी यूटीआई का संकेत हैं।
6. पेट के निचले हिस्से में दर्द- ब्लैडर में संक्रमण होने पर पेट के निचले हिस्से में असहजता और दर्द महसूस हो सकती है। यह दर्द खासकर पेशाब करने के दौरान या बाद में बढ़ जाता है।
7. सांस में कठिनाई या बुखार- अगर UTI किडनी तक फैल जाता है, तो बुखार और सांस लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है, जिससे संक्रमण बढ़ने का अनुमान लगाया जाता है।
पुरुषों में इसके अलावा भी कुछ संकेत दिखते हैं जैसे कि प्रोस्टेट का बढ़ना, फिजिकल रिलेशन बनाने में परेशानी होना, कमजोर इम्यूनिटी और पेशाब करने में रुकावट आना।
रोकथाम के लिए क्या करें?
पुरुषों में UTI का इलाज जल्दी से जल्दी करवाना जरूरी होता है क्योंकि इससे और भी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि शरीर में स्टोन बनना। इसकी रोकथाम के लिए आपको कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत होती है, जैसे कि भरपूर मात्रा में पानी पिएं। प्राइवेट एरिया की साफ-सफाई जरूरी है। ब्लड शुगर कंट्रोल रखें। पेशाब को लम्बे समय तक रोकने से बचें।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
19 mins agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
42 mins agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
3 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
4 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
18 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
20 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
21 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
23 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines