Urine Symptoms: अक्सर हम लोग काम करते हुए व्यस्त रहने के चलते या किसी ऐसी जगह पर होते हैं जहां शायद पेशाब करने के लिए आपको टॉयलेट न मिले, तो इन कारणों से पेशाब को लंबे समय तक रिलीज नहीं करते हैं. पर क्या आप जानते हैं हमेशा इस तरह की गलतियां करने से आप बीमार हो सकते हैं? हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि छह घंटे से ज्यादा यूरिन होल्ड नहीं करना चाहिए क्योंकि ये शरीर के कई अंगों को डैमेज कर सकता है. आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर की राय.
क्या कहते हैं डॉक्टर?
मशहूर यूरोलॉजिस्ट और किडनी ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट डॉक्टर प्रियदर्शी रंजन बताते हैं कि जब भी हम 6 घंटों से अधिक समय के लिए यूरिन को होल्ड करते हैं तो यह गलती हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं. दरअसल, यूरिन को होल्ड करने से कई बार वह वापिस रिवर्स हो जाता है. इससे शरीर के अंदर बैक्टीरिया भी रिवर्स हो जाते हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि यूरिन पहले से ही बैक्टीरियल वेस्ट होता है, जब उसे लंबे टाइम तक होल्ड करते हैं तो यूरिन में और भी ज्यादा बैक्टीरिया काउंट बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें- रोज खाली पेट 1 कप आंवला जूस पीना सही या नहीं? डॉक्टर ने बताया सही तरीका
पेशाब रोकने से होती हैं ये 5 बीमारियां
1.यूटीआई (UTI)- डॉक्टर बताते हैं कि पेशाब रोकने से कई तरह के पेशाब से जुड़े संक्रमण हो सकते हैं. महिलाओं में यूटीआई होने का सबसे बड़ा कारण पेशाब को लंबे समय तक रोक कर रखना होता है.
2.किडनी इंफेक्शन- पेशाब को रोकने से किडनी में भी इंफेक्शन हो सकता है. दरअसल, जब हम लंबे समय तक पेशाब को रोकते हैं तो संक्रमण मूत्राशय से ऊपर किडनी तक पहुंच सकता है. इसे पायलोनेफ्राइटिस कहते हैं, जो किडनी फेलियर का भी कारण बनता है.
3.मूत्राशय की मांसपेशियों में कमजोरी- अगर कोई लगातार पेशाब रोकता है तो उनके मूत्राशय (bladder) की मांसपेशियां ढीली पड़ जाती हैं. इससे यूरिन कंट्रोल पर असर पड़ता है और इंसान को बार-बार पेशाब लीक होने की समस्या होने लगती है.
4.ब्लैडर स्टोन- पेशाब को रोकने से ब्लैडर में भी स्टोन होने की समस्या बढ़ जाती है. यूरिन रिलीज न करने से मिनरल्स और साल्ट जमा होकर स्टोन बन जाते हैं. ऐसी पत्थरी न सिर्फ दर्द देती है बल्कि पेशाब का रास्ता भी ब्लॉक कर सकती है.
5.बच्चों में बीमारी- डॉक्टर बताते हैं कि अगर बच्चे यूरिन को लंबे समय तक होल्ड करते हैं तो उन्हें भी कई प्रकार की दिक्कतें हो सकती हैं. इससे बच्चे की पेशाब की नली में ब्लॉकेज आने लगती है. कई बार इस वजह से बच्चा सही से पेशाब भी नहीं कर पाता है.
ये भी पढ़ें-खांसी को 5 दिनों में ठीक कर देगा ये पत्ता, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया जबरदस्त नुस्खा
संबंधित खबरें
हाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
17 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
19 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
20 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
21 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
23 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines