खांसी को 5 दिनों में ठीक कर देगा ये पत्ता, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया जबरदस्त नुस्खा

How to use betel leaf for cold and cough: आयुर्वेदिक डॉक्टर रोबिन शर्मा ने बिना साइड इफेक्ट खांसी से निजात पाने का जबरदस्त नुस्खा बताया है. डॉक्टर बताते हैं, इस नुस्खे से आपको 5 से 7 दिनों के अंदर ही खांसी, गले में जमा कफ और गले में दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है.

Betel leaf for cough

खांसी से छुटकारा दिलाने के लिए खाएं ये पत्ता.

विज्ञापन

How to eat Pan in Cough: इन दिनों हर कोई खांसी-जुकाम या गले में कफ जमने की समस्या से परेशान है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं और इसे ठीक करने के लिए कोई असरदार तरीका ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का साबित हो सकता है. हाल ही में मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर रोबिन शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बिना साइड इफेक्ट खांसी (Cough) से निजात पाने का जबरदस्त नुस्खा बताया है. डॉक्टर बताते हैं, इस नुस्खे से आपको 5 से 7 दिनों के अंदर ही खांसी, गले में जमा कफ और गले में दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

खांसी ठीक करने के लिए खा लें ये पत्ता

डॉक्टर शर्मा बताते हैं, इसके लिए आप पाने के पत्ते (Betel Leaf) का सेवन कर सकते हैं. आयुर्वेद में पान के पत्ते को कई बीमारियों के इलाज में उपयोगी बताया गया है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं. खासतौर पर खांसी, गले की खराश और कफ जैसी समस्याओं में यह काफी असरदार माना गया है. हालांकि, इसके लिए पान को सही तरीके से खाना जरूरी है.

Advertisment

खांसी होने पर कैसे खाएं पान का पत्ता?

  • इसके लिए एक ताजा पान का पत्ता लें और उसे आगे-पीछे से थोड़ा काट लें.
  • अब, उस पर 2 चुटकी अजवाइन, दो लौंग (लौंग का सिर्फ आगे का हिस्सा) और आधा चम्मच शहद डालें.
  • पान के पत्ते को फोल्ड करें और इसे मुंह में रखकर धीरे-धीरे चबाएं.

डॉक्टर रोबिन शर्मा कहते हैं, अगर इस तरह पान के पत्ते को खाया जाए, तो सिर्फ 5 से 7 दिनों में खांसी और कफ की परेशानी में राहत मिल सकती है. ये नुस्खा पूरी तरह सेफ है और दवाओं से बेहतर असर दिखा सकता है.

इस बात का रखें ध्यान

विज्ञापन

अगर आपको पान से एलर्जी है या गले में बहुत ज्यादा दर्द है, तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. साथ ही, पान में सुपारी या तंबाकू का इस्तेमाल कभी न करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ