एकबार करने के तुरंत बाद भी आता है पेशाब! किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानें एक्सपर्ट की एडवाइस

Urine Symptoms: पेशाब और उससे जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। बार-बार पेशाब आना कई बीमारियों का कारण होता है, लेकिन कुछ लोगों को एक बार पेशाब करने के तुरंत बाद भी पेशाब करने की इच्छा होती है। यह किस बात का संकेत है? आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट से।

Urine Symptoms

Urine Symptoms

Urine Symptoms: अगर एक बार पेशाब करने के बाद भी आपको 1-2 मिनट के अंदर दोबारा पेशाब आने की समस्या हो रही है, तो यह गंभीर संकेत हैं। यह इशारा है कि आपको कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। हालांकि, कभी-कभी यह समस्या टेम्पररी भी हो सकती है, जैसे कि ज्यादा पानी पीने के बाद या ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन करने पर। मगर यदि यह समस्या किसी को लगातार बनी रहती है, तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। पेशाब का यह लक्षण बीमारियों का संकेत होता है, जिसे नजरअंदाज करना हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि पेशाब की समस्या गंभीर हो सकती है। यह कई बीमारियों का संकेत हो सकता है, जैसे कि ओवरएक्टिव ब्लैडर, प्रोस्टेट का बढ़ना और यूटीआई।

विज्ञापन

1. ओवर एक्टिव ब्लैडर

विज्ञापन

ओवर एक्टिव ब्लैडर की वजह से भी बार-बार पेशाब आ सकता है। इस स्थिति में ब्लैडर की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं, जिस कारण आपको एकबार पेशाब करने के बाद दोबारा से पेशाब करने की इच्छा हो सकती है। इसलिए, एकबार डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।

2. यूटीआई

विज्ञापन

यूटीआई की समस्या अब एक आम समस्या हो गई है, जिसमें आपको पेशाब के दौरान जलन, बार-बार पेशाब आने की इच्छा और पेशाब में बदबू जैसी समस्याएं होती हैं। UTI में भी आपको एकबार पेशाब करने के बाद दोबारा पेशाब करने की इच्छा महसूस होती है। यूटीआई में भी ब्लैडर के चलते बार-बार यूरिन आता है।

विज्ञापन

3. किडनी प्रॉबल्म

किडनी से जुड़ी किसी बीमारी जैसे कि किडनी स्टोन या अन्य किडनी डिजीज में भी आपको एकबार यूरिन करने के बाद फिर से पेशाब आ सकता है। बार-बार पेशाब करने का कारण यह है कि किडनी की धीमी कार्यक्षमता होना।

विज्ञापन

4. प्रोस्टेट प्रॉब्लम्स

पुरुषों में अक्सर प्रोस्टेट के बढ़ने की समस्या होती है। दरअसल, प्रोस्टेट हार्मोन के स्तर के बढ़ने से यूरिन का फ्लो रुक-रुककर आता है, जिस कारण आपको एकबार यूरिन के बाद भी फिर से पेशाब आता है।

विज्ञापन

5. प्रेग्नेंसी

प्रेग्नेंसी में भी पेशाब करने के बाद फिर से पेशाब आने की समस्या हो सकती है। ऐसा अधिकांश 7वें से 9वें महीने के बीच महिलाओं को होता है, जब उन्हें बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है। दरअसल, भ्रूण में शिशु का वजन बढ़ने से ब्लैडर पर भी दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से पेशाब बार-बार आता है।

विज्ञापन

इस उपाय से मिलेगी राहत

आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि पेशाब की समस्या को दूर करने के लिए आपको मुनक्का, मिश्री का पाउडर और 1 गिलास छाछ को साथ मिलाकर पीना होगा। ऐसा आपको दिन में 1 बार रोजाना करना होगा। गर्भवती महिलाएं, इसे पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ