Urine Leakage: कई बार आपने महसूस किया होगा कि अचानक खांसी आने पर, छींक आने पर या फिर हंसने पर पेशाब लीक हो जाता है. आमतौर पर औरतों को इस समस्या से दोचार होना पड़ता है. यूरिन का इस तरह लीक होना हल्के में नहीं लेना चाहिए बल्कि इसकी जड़ का पता लगाना जरूरी है. छोटी सी समस्या इग्नोर की जाए तो बड़ी बन सकती है. यह इंफेक्शंस (Urine Infection) से लेकर पेल्विक फ्लोर के कमजोर होने तक का साइन भी हो सकता है. हेल्थ शॉट्स से बातचीत में गाइनाकोलॉजिस्ट डॉ. मानवी वर्मा ने इस बात का जिक्र किया है कि यूरिन लीकेज के कारण का समय रहते पता लगाना और इसे ट्रीट करना कितना जरूरी है.
क्यों होती है यूरिन लीकेज की दिक्कत | Urine Leakage Causes
पेशाब लीक होने की दिक्कत तब हो सकती है जब शरीर का यूरिनरी सिस्टम यूरिन को होल्ड नहीं कर पाता है. आमतौर पर आप जबतक बाथरूम तक नहीं पहुंच जाते हैं तबतक यूरिन को होल्ड कर सकते हैं, लेकिन अगर पेशाब लीक हो रहा है तो इसका मतलब है कि आपका कंट्रोल कम होने लगा है. उम्र बढ़ने के कारण यह रिस्क बढ़ता है लेकिन कम उम्र में भी ऐसा हो सकता है.
यह भी पढ़ें – सीने का दर्द एसिडिटी है या हार्ट अटैक का लक्षण? डॉक्टर ने बताया कैसे पहचानें Chest Pain का कारण
पेशाब 2 स्थितियों में लीक हो सकता है, पहली स्थिति में किसी तरह की फिजीकल एक्टिविटी जैसे खांसना, छींकना (Sneezing), भागना या फिर किसी भारी चीज को उठाना आता है. दूसरी स्थिति में अचानक से पेशाब करने की इच्छा होती है और अगर आप बाथरूम समय पर नहीं पहुंच पाते हैं तो पेशाब लीक होने लगता है.
- यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शंस (UTI) के कारण पेशाब लीक हो सकता है.
- वीक पेल्विक मसल्स के कारण ऐसा होता है. पेल्विक मसल्स आमतौर पर बच्चे को जन्म देने का बाद, उम्र बढ़ने से या मोटापे के कारण कमजोर हो जाती हैं.
- मेनोपोज के कारण शरीर में होने वाले हार्मोनल चेंजेस भी यूरिन लीकेज की वजह बनते हैं.
- कैफीन या एल्कोहल के सेवन से ब्लैडर यानी मूत्राशय इरिटेट हो जाता है जिससे यूरिन लीक हो सकता है.
- क्रोनिक कब्ज और बाउल मूवमेंट्स पर दबाव पड़ने से भी यूरिन लीकेज हो जाती है.
कैसे दूर होगी यूरिन लीकेज की दिक्कत
- यूरिन लीकेज की दिक्कत (Urine Leakage Problem) को कम करने के लिए पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाने की कोशिश करें. इसके लिए केगेल एक्सरसाइज की जा सकती है. इससे ब्लैडर कंट्रोल में रहने लगता है.
- अगर कब्ज की दिक्कत बनी हुई है तो कब्ज से छुटकारा पाने की कोशिश करें. खुद को हाइड्रेटेड रखें और खानपान में उन चीजों को शामिल करें जिनसे कब्ज से राहत मिलती है.
- वेट मैनेज करने पर ध्यान दें. बढ़ता वजन भी यूरिन लीकेज की वजह बनता है.
- खानपान में जरूरी बदलाव करें. ब्लैडर को इरिटेट करने वाली चीजें जैसे कॉफी, शराब, तीखी चीजें और एसिडिक फल वगैरह खाने से परहेज करें.
- डिहाइड्रेशन यूरिन से जुड़ी दिक्कतों को बिगाड़ सकती है. इसीलिए दिन में कम से कम 6 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं.
- अगर लाइफस्टाइल में किए गए बदलावों से फायदा नहीं मिलता है तो मेडिकल एडवाइज लें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – माइग्रेन का परमानेंट सोल्यूशन क्या है? डॉक्टर ने बताया ये काम करने पर दूर होगी Migraine की दिक्कत
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
13 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
16 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
16 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
17 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
19 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
22 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines