सीने का दर्द एसिडिटी है या हार्ट अटैक का लक्षण? डॉक्टर ने बताया कैसे पहचानें Chest Pain का कारण

Heart Attack Symptoms: हार्टबर्न यानी सीने में जलन और हार्ट अटैक के लक्षण एक जैसे नजर आ सकते हैं. ऐसे में डॉक्टर से जानिए हार्ट अटैक और एसिड रिफ्लक्स के बीच के अंतर को कैसे पहचानते हैं.

Heart Attack

Heart Attack Or Heartburn: हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण कैसे पहचानते हैं, जानिए यहां. Image Credit- Pexels

Heart Attack Symptoms: अचानक से सीने में दर्द होता है तो लगता है जैसे हार्ट अटैक आने वाला है लेकिन पता चलता है कि यह तो एसिडिटी थी. हार्ट अटैक और एसिड रिफ्लक्स में एक लक्षण सामान्य है – सीने में दर्द. लेकिन, सीने में दर्द (Chest Pain) होने पर इसे हार्ट अटैक समझना और हार्ट अटैक के लक्षण को एसिडिटी समझना एक बड़ी गलती है और वक्त रहते इन दोनों में अंतर समझना जरूरी है. ऐसे में एनेस्थिसियोलॉजी एंड इंटरवेंशनल पेन मेडिसिन फिजीशियन डॉ. कुनाल सूद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि हार्ट अटैक और एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों के बीच किस तरह अंतर किया जा सकता है और इसे कैसे पहचाना जा सकता है.

विज्ञापन

हार्ट अटैक या एसिड रिफ्लक्स | Heart Attack Vs Acid Reflux

डॉ. करन सूद ने बताया सीने के दर्द का मतलब हमेशा हार्ट अटैक नहीं होता है. कई बार सीने में दर्द का नॉन-कार्डियाक कारण एसिड रिफ्लक्स हो सकता है.

विज्ञापन

हार्ट अटैक के लक्षण

  • डॉक्टर ने बताया कि हार्ट अटैक आने पर दर्द प्रेशर की तरह महसूस होता है.
  • सीने में टाइट जकड़न सी फील होती है और लगता है जैसे सीना सिकुड़ रहा हो.
  • यह दर्द छाती से होता हुआ कंधों, गर्दन, जबड़े और बाहों तक महसूसस हो सकता है.
  • इस दर्द के साथ ही चक्कर आने जैसा महसूस होता है, सांस फूलती है, जी मितलाने लगता है और ठंडे पसीने आते हैं.
  • अगर इस तरह के गंभीर लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है.

एसिड रिफ्लक्स के लक्षण

विज्ञापन
  • एसिड रिफ्लक्स या एसिडिटी होने पर सीने में जलन महसूस होती है और ज्यादातर ऐसा कुछ खाने के बाद लेटने पर होता है.
  • इसमें मुंह में एक खट्टा सा स्वाद भी महसूस होता है, कुछ निगलने में तकलीफ होती है और खांसी आ सकती है.
  • इस दिक्कत से बचना है तो कम क्वांटिटी में खाना और देर रात स्नैक्स वगैरह खाने से परहेज करना जरूरी है.

डॉक्टर का यह भी कहना है कि दिल का दौरा पड़ने के लक्षण सभी के लिए अलग-अलग हो सकते हैं. महिलाओं को खासतौर से पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस होता है, थकान होती है और पेट खराब होने लगता है बजाय सीने में दर्द होने के. ऐसे में हार्ट अटैक और एसिड रिफ्लक्स को पहचानने में गलती नहीं करनी चाहिए.

इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन

हार्ट अटैक से बचने के लिए पूरे शरीर की सेहत को दुरुस्त रखने पर ध्यान देना जरूरी है. अगर कभी अचानक से सीने में दर्द होता है या अजीब सा दर्द लगता है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और टेस्ट करवाएं. ECG और ब्लड टेस्ट से इस दर्द की वजह का पता लगाया जा सकता है. वहीं, एसिडिटी के कारण सीने में दर्द या जलन ना हो इसके लिए अपने खानपान और डाइटरी हैबिट्स का ध्यान रखना जरूरी है. खासतौर से खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से परहेज करें.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ