माइग्रेन का परमानेंट सोल्यूशन क्या है? डॉक्टर ने बताया ये काम करने पर दूर होगी Migraine की दिक्कत

Migraine Home Remedy: सिर में होने वाले तीव्र दर्द को माइग्रेन कहते हैं. अगर आप भी अक्सर ही माइग्रेन की दिक्कत से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए डॉक्टर इस परेशानी को दूर करने के लिए क्या सलाह दे रही हैं.

Migraine Home Remedy

How Do You Relieve Migraines: जानिए किस तरह दूर होगी माइग्रेन की दिक्कत. Image Credit - Freepik

Migraine Treatments: सिर के आम दर्द से कई हद तक अलग होता है माइग्रेन का दर्द. माइग्रेन में सिर के एक हिस्से में इस तरह दर्द (Headache) होता है जैसे कोई लगातार उसपर हथौड़ा मार रहा हो. वहीं, यह दर्द कई-कई दिनों तक भी रह सकता है और व्यक्ति का चैन से उठना और बैठना भी मुश्किल होने लगता है. माइग्रेन होने पर हल्की सी लाइट या थोड़ी सी भी आवाज दर्द को बार-बार ट्रिगर कर सकती है. ऐसे में अगर आप भी माइग्रेन से परेशान हैं और इसका परमानेंट इलाज ढूंढ रहे हैं तो न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत की दी सलाह आपके काम आ सकती है. डॉक्टर बता रही हैं कि किस तरह माइग्रेन से छुटकारा पाया जा सकता है. डॉक्टर प्रिंयका सहरावत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए माइग्रेन से छुटकारा पाने (Migraine Home Remedy) के तरीके शेयर किए हैं.

विज्ञापन

माइग्रेन का परमानेंट इलाज | How To Cure Migraine Permanently

डॉक्टर प्रियंका सहरावत का कहना है कि अगर आप अपने लाइफस्टाइल को ठीक रखेंगे तो आपको माइग्रेन अटैक्स (Migraine Attacks) नहीं आएंगे और सिर में होने वाले इस तीव्र दर्द से राहत मिल सकती है. माइग्रेन के लिए आप पूरी तरह दवाइयों पर निर्भर नहीं रह सकते. दवाइयां माइग्रेन में 50 फीसदी ही फायदा दिखा सकती हैं, बाकी 50 फीसदी आपके अपने हाथों में है. लाइफस्टाइल में किए जाने वाले कुछ बदलाव माइग्रेन की दिक्कत को दूर कर सकते हैं. डॉक्टर ने ऐसी ही कुछ बातों का जिक्र किया है जिससे माइग्रेन कम हो सकता है और हमेशा के लिए दूर हो सकता है.

विज्ञापन
  • सुबह का खाना 9 बजे खाएं, दोपहर का 2 बजे और रात का खाना 9 बजे खा लें. अपने मील टाइमिंग्स एक से रखें और कोशिश करें कि आप लंबे समय तक भूखे ना रहें. अपना नाश्ता कभी स्किप ना करें.
  • रात में फोन चलाने से बचें. खासतौर से सोने से 2 घंटे पहले मोबाइल और किसी भी तरह के डिजिटल डिवाइस बंद कर दें.
  • खाली पेट चाय ना पिएं. यह दिक्कत को बढ़ा सकता है.
  • कोशिश करें कि आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस ना लें और स्ट्रेस मैनेजमेंट (Stress Management) पर ध्यान दें. साथ ही ओवरथिंकिंग ना करें.
  • रोजाना 30 मिनट की वॉक जरूर करें. इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप धूप में निकल रहे हैं तो शेड्स या फिर छाता लेकर ही निकलें.
  • इस तरह इन छोटे-छोटे बदलावों से माइग्रेन के दर्द से हमेशा के लिए राहत मिल सकती है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ