---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

बच्चियों में क्यों बढ़ रहा है यूरिन इंफेक्शन, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Urine Infection Causes: पेशाब और पेशाब से जुड़ी बीमारियां इन दिनों काफी बढ़ गई हैं। हालांकि, ये किसी को भी किसी भी मौसम में हो सकता है लेकिन महिलाओं को इसका ज्यादा रिस्क रहता है। आजकल यूटीआई के मामले छोटी उम्र की लड़कियों में भी बढ़ने लगे हैं। जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट।

---विज्ञापन---

Urine Infection Causes: यूरिन इंफेक्शन के मामले इन दिनों काफी बढ़ रहे हैं। वैसे तो आमतौर पर यह इंफेक्शन महिलाओं को हुआ करते थे और कुछ हद तक पुरुषों में भी इसके मामले सक्रिय थे, मगर अब इस इन्फेक्शन के मामले छोटी उम्र की लड़कियों यानी बच्चियों में भी काफी बढ़ रहे हैं। जी हां, आजकल छोटी उम्र की लड़कियों में यूरिन इंफेक्शन की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। यह एक सामान्य लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो संक्रमण के कारण फैलती है और अगर इसे समय रहते ठीक न किया जाए, तो यह कई अन्य समस्याओं का भी कारण बन सकती है। जानिए क्यों छोटी उम्र की लड़कियों में यह समस्या बढ़ रही है, डॉक्टर इस पर क्या कहते हैं।

क्यों बढ़ रहा है Urine Infection

डॉक्टर अकांशा श्रीवास्तव बताती हैं कि आजकल उनके पास जो मामले यूरिन इंफेक्शन के आ रहे हैं, वे सभी 5 साल से कम उम्र की लड़कियों में ज्यादा देखे जा रहे हैं। डॉक्टर कहती हैं कि स्कूल जाने वाली बच्चियों में इसके मामले बढ़ने के कई कारण हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

इन कारणों से बढ़ रहे हैं मामले

1. पानी की कमी- स्कूल जाने वाली बच्चियां स्कूल में अमूमन कम पानी पीती हैं, जिस वजह से यह बीमारी बढ़ रही है।

---विज्ञापन---

2. पेशाब को रोकना- स्कूल जाने वाली लड़कियों में डॉक्टर ने पेशाब को होल्ड करके यानी रोककर बैठने वाले केस भी देखे हैं, जो कि यूरिन इंफेक्शन का कारण है। यूरिन रोकने से ब्लैडर में बैक्टीरिया बढ़ते हैं।

3. गंदे टॉयलेट यूज करना- कई बार स्कूल के टॉयलेट उतने साफ-सुथरे नहीं होते हैं, उन गंदे सीट्स का इस्तेमाल भी यूरिन इंफेक्शन का कारण है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr Akansha Shrivastava (@yourgynec)

Urine Infection के संकेत

  • पेशाब करते समय दर्द और जलन।
  • बार-बार पेशाब जाना।
  • पेशाब में खून या गंदगी दिखना।
  • बुखार और थकावट होना।
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस करना।

क्या करें?

डॉक्टर अकांशा कहती हैं कि घर में पेरेंट्स अपनी बेटियों को अच्छी आदतें सिखाएं। उन्हें पानी पीने की सलाह दें, प्रति दिन सही मात्रा में पानी पिएं। उन्हें सही ढंग से टॉयलेट यूज करने का तरीका सिखाएं। उन्हें सेंसिटिव एरिया की साफ-सफाई के बारे में भी बताएं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 01, 2025 01:34 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola