हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Uric Acid Reducing Tips: यूरिक एसिड को कंट्रोल करेंगे ये 5 आसान टिप्स, किडनी भी रहेगी फिट

Uric Acid Reducing Tips: यूरिक एसिड को कम करने के लिए हमें कुछ उपायों को ट्राई करने की जरूरत होती है। ये उपाय इतने आसान है कि हर कोई इसे ट्राई कर सकता है।

विज्ञापन

Uric Acid Reducing Tips: अगर हमारे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है, तो उससे गठिया, जोड़ों में दर्द और किडनी स्टोन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यूरिक एसिड एक ऐसी समस्या है, जिसे अगर हम समय रहते कंट्रोल नहीं करेंगे, तो यह धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। यह समस्या आमतौर पर हमारे लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के चलते होती है। इससे हड्डियों को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड कम करने के सरल उपायों के बारे में।

इन 5 तरीकों से कम करें यूरिक एसिड

1. नींबू पानी पिएं

नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो यूरिक एसिड को तोड़कर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। यूरिक एसिड के मरीजों को हर सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीना चाहिए। यह उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Monsoon Skin Care Tips: बारिश के मौसम में बढ़ जाती हैं स्किन प्रॉब्लम्स, अपनाएं ये सिंपल स्किन केयर रूटीन

2. एप्पल साइडर विनेगर

विज्ञापन

एप्पल साइडर विनेगर भी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और बढ़े हुए यूरिक एसिड को संतुलित रखने में मदद करता है। अगर किसी को बहुत ज्यादा हाई यूरिक की प्रॉब्लम है, तो उन्हें दिन में दो बार एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीना चाहिए।

3. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

विज्ञापन

यूरिक एसिड के मरीजों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे किडनी को साफ रखने और यूरिक एसिड को पेशाब के माध्यम से बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसलिए, इन लोगों को रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

4. लो-प्यूरीन युक्त डाइट

विज्ञापन

प्यूरीन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे लाल मांस, सी-फूड और बीयर यूरिक एसिड को बढ़ा सकते हैं। इन लोगों को ऐसे फूड्स से परहेज करना चाहिए और हरी सब्जियों, फल और साबुत अनाजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

5. आंवला भी फायदेमंद

विज्ञापन

विटामिन-सी से भरपूर आंवला खाने से भी यूरिक एसिड नियंत्रित किया जा सकता है। आंवला खाने से किडनी की कार्यक्षमता भी सुधरती है। इसे खाने के लिए आप आंवले का जूस या मुरब्बा बनाकर खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- High BP Causes: अगर आप भी हाई बीपी को करते हैं इग्नोर, तो हो जाएं सावधान, जानें क्या बोलें डॉक्टर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola